लाइव न्यूज़ :

NEET 2019: परिणाम रद्द करने की मांग वाली याचिकाएं दिल्ली हाईकोर्ट ने की खारिज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 10, 2019 09:33 IST

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने 2019 की नीट परीक्षा में बैठने वाले विभिन्न मेडिकल छात्रों की चार अलग- अलग मगर एक समान याचिकाओं पर फैसला दिया था. इन याचिकाओं में दावा किया गया था कि परीक्षा में ऐसे कई सवाल थे जिनके एक से ज्यादा सही जवाब थे.

दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) 2019 के नतीजे को रद्द करने का अनुरोध करने वाली विभिन्न याचिकाओं को मंगलवार को खारिज कर दिया. इन याचिकाओं में दावा किया गया था कि परीक्षा में ऐसे कई सवाल थे जिनके एक से ज्यादा सही जवाब थे.

न्यायमूर्ति अनु मल्होत्रा ने कहा कि चिकित्सा अभ्यार्थियों ने उच्च न्यायालय की खंडपीठ की ओर से दिए गए फैसले को आधार बनाया है जो यहां लागू नहीं ही होता है क्योंकि उस मामले के तथ्य और यह एक जैसे नहीं हैं. अदालत ने कहा कि याचिकाएं और उसके साथ दायर आवेदनों, सभी को खारिज किया जाता है.

अदालत ने 2019 की नीट परीक्षा में बैठने वाले विभिन्न मेडिकल छात्रों की चार अलग- अलग मगर एक समान याचिकाओं पर फैसला दिया था. याचिकाओं में नीट स्नातक 2019 का परिणाम रद्द करने का अनुरोध किया गया था. यह परिणाम राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने पांच जून को घोषित किया था. उन्होंने एनटीए को याचिकाकर्ताओं की संशोधित और सही सूची जारी करने और उन्हें चार सवालों के पूर्ण अंक देने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया था.

टॅग्स :नीटदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना