लाइव न्यूज़ :

साल 2020 से नहीं खुलेगा कोई इंजीनियरिंग कॉलेज, ये है वजह

By स्वाति सिंह | Updated: January 19, 2019 12:08 IST

एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2016-17 में इंजीनियरिंग संस्थानों की लगभग 51 फीसदी सीटें खाली रह गई थीं।

Open in App

साल 2020 से नए इंजीनियरिंग कॉलेजों को मान्यता मिलना मुश्किल हो सकता है।यह फैसला अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने लिया है। इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार की एक विशेष कमिटी ने एआईसीटीई से इस मामले में सिफ़ारिश की थी कि आगामी साल से नए इंजीनियरिंग कॉलेजों को मान्यता न दी जाए। इसके बाद ही एआईसीटीई यह निर्णय किया है।

खबरों की मानें तो सरकार ने इंजीनियरिंग पढ़ाई की क्वालिटी सुधारने और कॉलेजों में घटते एडमिशन को देखते हुए एक विशेषज्ञ समिति बनाई थी।भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) हैदराबाद के पूर्व अध्यक्ष बीवीआर मोहन रेड्‌डी को इस कमिटी का प्रमुख बनाया गया था। इस कमिटी ने दो सिफारिश की गई थी जिसमें नए इंजीनियरिंग संस्थानों को मान्यता ना देने और हर दो साल में संस्थानों की स्थिति की समीक्षा की जाने की बात कही गई।

एआईसीटीई के अध्यक्ष अनिल सहस्रबुद्धे ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि समिति द्वारा की गई सिफ़ारिशों पर विचार किया जा रहा है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षो में देश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बड़ी तादाद में सीटें लगातार खाली छूट रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2016-17 में इंजीनियरिंग संस्थानों की लगभग 51 फीसदी सीटें खाली रह गई थीं। जबकि इंजीनियरिंग की शाखाओं में यह आंकड़ा 60 फीसदी से भी ज़्यादा बताया गया है। मालूम हो कि इस वक्त देश में लगभग 3,297 इंजीनियरिंग कॉलेज हैं।जिनमें बीई/बीटेक की लगभग 15.5 लाख के सीटें हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना