लाइव न्यूज़ :

NEET 2018: मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी, दिल्ली हाईकोर्ट ने आयु सीमा पर उठाया ये कदम

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 28, 2018 13:23 IST

दिल्ली हाईकोर्ट ने अधिकतम आयु सीमा पर रोक केरल के दो एमबीबीएस आवेदकों की याचिका पर सुनवाई करने के बाद लगाई है और उसने इन छात्रों को आवेदन करने की इजाजत दे दी है। 

Open in App

नई दिल्ली, 28 फरवरीः नीट परीक्षा के लिए सीबीएसई द्वारा उम्र की सीमा तय करने को लेकर जारी की गई अधिसूचना पर दिल्ली हाईकोर्ट (एचसी) ने बुधवार को रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद मेडिकल छात्रों को राहत मिली है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने एमबीबीएस में आरक्षित श्रेणी और दिव्यांग श्रेणी में क्रमश: 25 साल और 30 साल की ऊपरी आयु की सीमा तय की थी।

फिलहाल, दिल्ली हाईकोर्ट ने यह रोक केरल के दो एमबीबीएस आवेदकों की याचिका पर सुनवाई करने के बाद लगाई है और उसने इन छात्रों को आवेदन करने की इजाजत दे दी है। 

दोनों छात्रों ने अपनी याचिका में कहा था कि यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के खिलाफ है। एससी के निर्देश कहते हैं कि नीट में बैठने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होनी चाहिए। नीट का आयोजन एमबीबीएस में दाखिले के लिए होता है।

पिछले साल सरकार ने निर्धारित की गई आयु सीमा को लागू कर दिया था, जिसके बाद मोडिकल छात्रों ने जमकर विरोध किया था। कई याचिकाओं के बाद सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा में बैठने के लिए 25 से अधिक उम्र के छात्रों को अनुमति दी थी।

आपको बता दें कि नीट परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 मार्च है। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि अप्रैल में हाइकोर्ट इस मामले में आखिरी फैसला सुना सकता है। 

टॅग्स :examदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना