लाइव न्यूज़ :

MP Board 10th Results 2020: मध्य प्रदेश बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, जानिए कितने बजे घोषित होगा परिणाम

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 4, 2020 09:47 IST

MP Board 10th Results 2020: कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के शेष बचे पेपरों की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। विद्यार्थियों को शेष बचे हुए पेपरों में बिना परीक्षा दिए पास कर दिया जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्दे मध्य प्रदेश बोर्ड आज दोपहर 12 बजे 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

MP Board 10th Results 2020: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (MPSBSE) के 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का रिजल्ट के लिए इंतजार आज खत्म हो जाएगा। दरअसल, मध्य प्रदेश बोर्ड आज दोपहर 12 बजे 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। बोर्ड ने इसकी तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस बार बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम अलग-अलग तारीख में जारी किया जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

वहीं, कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के शेष बचे पेपरों की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। विद्यार्थियों को शेष बचे हुए पेपरों में बिना परीक्षा दिए पास कर दिया जाएगा। 

इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 19 लाख छात्र छात्राएं शामिल हुए हैं। मालूम हो कि मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल 2019-2020 की बिना वार्षिक परीक्षा लिए पहली कक्षा से लेकर 9वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के साथ-साथ 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को पहले ही 28 मार्च को पास कर उन्हें जनरल प्रमोशन दे चुका है।

 

MPBSE 10th Result 2020: ऐसे करें रिजल्ट चेक

स्टेप 1- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in में लॉनइन कीजिए।

स्टेप 2- कक्षा 12वीं के रिजल्ट्स के लिए MPBSE Result 2020 पर क्लिक कीजिए।

स्टेप 3- अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि अंकित कीजिए।

स्टेप 4- सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन के सामने आ जाएगा।

स्टेप 5- इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट सेव करके प्रिंट भी करा सकते हैं।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारे में 

माध्यमिक शिक्षा मंडल या मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, भारत के मध्य प्रदेश राज्य के स्कूली शिक्षा का एक मंडल है, जो राज्य की उच्च शिक्षा प्रणाली के नीति संबंधी, प्रशासनिक, संज्ञानात्मक और बौद्धिक दिशा को निर्धारित करने के लिए जिम्मेदार है। यह मध्य प्रदेश राज्य में माध्यमिक शिक्षा प्रणाली को विनियमित और निगरानी करता है। यह विभिन्न गतिविधियों को क्रियान्वित और नियंत्रित करता है, जिसमें पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रमों का निर्धारण, परीक्षा आयोजित करना, महाविद्यालयों के साथ संबद्धता प्रदान करना आदि शामिल हैं।

टॅग्स :एमपी बोर्ड 10th रिजल्ट २०१९एमपीबीएसई.एनआईसी.इनमध्य प्रदेशएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना