लाइव न्यूज़ :

MP Board 12th Result 2020: एमपी बोर्ड आज जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें आसानी से चेक

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 27, 2020 08:30 IST

MP Board 12th Result 2020: कोरोना वायरस और लॉकडान के कारण 10वीं के दो पेपर और 12वीं के कुछ पेपर शेष रहे गए थे। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने 10वीं की परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश बोर्ड आज 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। नतीजों की घोषणा होने पर छात्र mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर भी रिजल्ट देख सकते हैं।

MP Board 12th Result 2020: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) आज 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। मध्य प्रदेश बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने का समय दोपहर तीन बजे निर्धारित किया है। छात्र रिजल्ट के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। एमपी बोर्ड इंटरमीडिएट के नतीजों की घोषणा होने पर छात्र mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें, एमपी बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट चार जुलाई को जारी कर दिया था।

एमपीबीएसई के जनसंपर्क अधिकारी एसके चौरसिया का कहना है कि 12वीं का परिणाम 27 जुलाई को दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा। कई सालों बाद ऐसा हुआ है कि बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी करने की तिथियां अलग-अलग रखी गईं। 30 साल बाद ऐसा मौका था जबकि एमपी बोर्ड 10वीं के नतीजे 12वीं से पहले घोषित किए गए।

इस साल 10वीं की परीक्षा में 62.84 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं, 15 छात्र ऐसे थे जिनमें 100 में 100 यानी 100% अंक प्राप्त हुए हैं। आपको बता दें कि कोरोना वायरस और लॉकडान के कारण 10वीं के दो पेपर और 12वीं के कुछ पेपर शेष रहे गए थे। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने 10वीं की परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया था। वहीं 12वीं की शेष परीक्षाएं 9 जून से 16 जून तक चली थीं। इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 19 लाख छात्र छात्राएं शामिल हुए थे।

MPBSE 12th Result 2020: ऐसे करें रिजल्ट चेक

स्टेप 1- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in में लॉनइन कीजिए।

स्टेप 2- कक्षा 12वीं के रिजल्ट्स के लिए MPBSE 12th Result 2020 पर क्लिक कीजिए।

स्टेप 3- अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि अंकित कीजिए।

स्टेप 4- सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन के सामने आ जाएगा।

स्टेप 5- इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट सेव करके प्रिंट भी करा सकते हैं।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारे में 

माध्यमिक शिक्षा मंडल या मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, भारत के मध्य प्रदेश राज्य के स्कूली शिक्षा का एक मंडल है, जो राज्य की उच्च शिक्षा प्रणाली के नीति संबंधी, प्रशासनिक, संज्ञानात्मक और बौद्धिक दिशा को निर्धारित करने के लिए जिम्मेदार है। यह मध्य प्रदेश राज्य में माध्यमिक शिक्षा प्रणाली को विनियमित और निगरानी करता है। यह विभिन्न गतिविधियों को क्रियान्वित और नियंत्रित करता है, जिसमें पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रमों का निर्धारण, परीक्षा आयोजित करना, महाविद्यालयों के साथ संबद्धता प्रदान करना आदि शामिल हैं।

टॅग्स :एमपी बोर्ड एमपीबीएसई 12वी रिजल्ट २०१९एमपीबीएसई.एनआईसी.इनमध्य प्रदेशएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना