लाइव न्यूज़ :

अब विदेशी विश्वविद्यालयों को भारत में कैंपस खोलने का रास्ता साफ, मोदी सरकार ने उठाया ये कदम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2019 08:50 IST

उच्चतर शिक्षा आयोग विधेयक का उदेश्य विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) को समाप्त कर एकल उच्च शिक्षा नियामक स्थापित करना है।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले यूपीए सरकार में भी विदेशी विश्वविद्यालयों के कैंपस को भारत में स्थापित करने की बात कही गयी थी। उच्चतर शिक्षा आयोग विधेयक के तहत भारतीय उच्च शिक्षा आयोग का उद्देश्य उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षा के स्तर को सुधारना होगा।

भारत में विदेशी विश्वविद्यालयों के परिसर खोलने के लिए मोदी सरकार ने अनुठा कदम उठाया है। दरअसल, नरेंद्र मोदी सरकार ने यूपीए सरकार की उस योजना से धूल हटा दी है, जिसमें विदेशी विश्वविद्यालयों के परिसरों को भारत में स्थापित करने की बात कही गई थी। इसके लिए सरकार ने रास्ता साफ कर दिया है, ताकि इन परिसरों के प्रवेश और संचालन की अनुमति देने के लिए भारत के उच्चतर शिक्षा आयोग विधेयक (Higher Education Commission of India Bill) में प्रावधान किया जा सके।

इस बिल का उदेश्य विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) को समाप्त कर एकल उच्च शिक्षा नियामक स्थापित करना है। सरकार का मानना है कि इस बिल के तहत भारतीय उच्च शिक्षा आयोग का उद्देश्य उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षा के स्तर को सुधारना होगा।

इंडियन एक्सप्रेस ने सुत्रों के मुताबिक बताया कि  इस बिल के तहत विदेशी की उच्चस्तरी विश्वविद्याल भारत में अपने कैंपस स्थापित कर सकता है। इसके लिए नए हायर एजुकेशन कमिशन की अनुमति देगी।   

इससे पहले यूपीए सरकार में भी विदेशी विश्वविद्यालयों के कैंपस को भारत में स्थापित करने की बात कही गयी थी। बता दें कि मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में NITI Aayog और वाणिज्य मंत्रालय के साथ मुख्य रूप से इसके लिए जोर देने के साथ विदेशी शैक्षिक संस्थानों के बिल को पुनर्जीवित करने के कई प्रयास किए थे।

बता दें कि दुनिया भी भारत में उच्च शिक्षा की अपार संभावनाओं का जायजा ले रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यूयॉर्क के कोलंबिया विश्वविद्यालय ने इस माह के अंत तक मुंबई में अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान और क्षेत्रीय सहयोग सेंटर स्थापित करने की घोषणा की है। इसी तरह ग्रैजुएट मैनेजमेंट एडमिशन काउंसिल (जीएमएसी) भी भारत में कार्यालय खोलने की योजना पर काम कर रही है।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदी सरकारएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना