लाइव न्यूज़ :

JNUSU Election 2019: दिल्ली हाई कोर्ट ने दी हरी झंडी, जल्द घोषित होगा जेएनयू छात्र संघ के चुनाव परिणाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2019 14:29 IST

JNUSU Election 2019: चुनाव में विभिन्न पदों के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतों की गिनती रात नौ बजे से शुरू होनी थी। चुनाव समिति के अध्यक्ष शशांक पटेल ने कहा, ‘‘शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जो डीन ऑफ स्टूडेंट्स भी हैं, ने मतदान केंद्र के अंदर जाकर चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया।

Open in App
ठळक मुद्दे कोर्ट ने विश्वविद्यालय को 17 सितंबर तक चुनाव परिणाम अधिसूचित करने से रोक दिया था।छात्रों ने आरोप लगाया था कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ में काउंसलर के चुनाव के लिए उनके पर्चे को अवैध तरीके से खारिज कर दिया गया।

दिल्ली हाई कोर्ट ने जेएनयू चुनाव समिति को 6 सितंबर को हुये छात्र संघ के चुनाव परिणाम घोषित करने की अनुमति दी। उच्च न्यायालय ने जेएनयू को लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार चुनाव परिणाम को अधिसूचित करने की भी अनुमति दी।  कोर्ट ने विश्वविद्यालय को 17 सितंबर तक चुनाव परिणाम अधिसूचित करने से रोक दिया था। उसने दो छात्रों की दो याचिकाओं का निपटारा करते हुए यह आदेश दिया।

छात्रों ने आरोप लगाया था कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ में काउंसलर के चुनाव के लिए उनके पर्चे को अवैध तरीके से खारिज कर दिया गया। बता दें कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव में शुक्रवार को 67.9 फीसदी मतदान हुआ था। माना जा रहा है कि पिछले सात साल के मुकाबले इस बार सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। पिछले साल 67.8 फीसदी मतदान हुआ था।जेएनयूएसयू चुनाव समिति ने शुक्रवार को डीन ऑफ स्टूडेंट्स पर पहले चरण के मतदान के दौरान मतदान केंद्र में प्रवेश कर चुनाव प्रक्रिया में ‘‘दखल’’ देने का आरोप लगाया।

चुनाव में विभिन्न पदों के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतों की गिनती रात नौ बजे से शुरू होनी थी। चुनाव समिति के अध्यक्ष शशांक पटेल ने कहा, ‘‘शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जो डीन ऑफ स्टूडेंट्स भी हैं, ने मतदान केंद्र के अंदर जाकर चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया।

यह लिंगदोह समिति की सिफारिशों और उच्च न्यायालय के एक आदेश का स्पष्ट उल्लंघन है।’’ डीन उमेश कदम ने इस मुद्दे पर फोन और संदेशों का जवाब नहीं दिया।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना