लाइव न्यूज़ :

DU Admissions 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय ने जारी किया कटऑफ के लिए शेड्यूल, जानिए कब से शुरू होंगे एडमिशन

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 26, 2020 10:25 IST

शेड्यूल में बताया गया है कि पहली कटऑफ 12 से 14 अक्टूबर के बीच जारी की जाएगी। दूसरी कटऑफ 19 से 21 अक्टूबर के बीच जारी होगी और तीसरी कटऑफ 26 से 28 अक्टूबर के बीच जारी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देडीयू ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। 19 अक्टूबर से प्रवेश प्रारंभ हो रहे हैं।

DU Admissions 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में प्रवेश लेने वाले छात्र जिन तारीखों का इंतजार कर रहे थे वो अब घोषित कर दी गई हैं। दरअसल, डीयू ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। 19 अक्टूबर से प्रवेश प्रारंभ हो रहे हैं। बता दें इस साल कोरोना के च लते डीयू में एडमिशन की प्रक्रिया में काफी देरी हुई है। पिछले साल 28 जून को पहली कटऑफ लिस्ट जारी की गई थी।

शेड्यूल में बताया गया है कि पहली कटऑफ 12 से 14 अक्टूबर के बीच जारी की जाएगी। दूसरी कटऑफ 19 से 21 अक्टूबर के बीच जारी होगी और तीसरी कटऑफ 26 से 28 अक्टूबर के बीच जारी होगी। इसके अलावा 19 से 21 अक्टूबर तक ग्रेजुएशन के एडमिशन शुरू हो जाएंगे, जबकि पोस्ट ग्रेजुएशन के एडमिशन 26 अक्टूबर से शुरू होंगे। 

आपको बता दें, अभी हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन्स कॉलेज ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए अपनी पहली कट-ऑफ सूची जारी की थी। वाणिज्य पृष्ठभूमि वाले छात्रों के लिए बी.ए. (ऑनर्स) अर्थशास्त्र के लिए सर्वोच्च कट-ऑफ 99.25 प्रतिशत घोषित किया गया था। इस साल के कट-ऑफ पिछले साल से ज्यादा हैं।

2019 में वाणिज्य (कॉमर्स) वाले बच्चों के लिए बी.ए. (ऑनर्स) अंग्रेजी और बी.ए. (ऑनर्स) अर्थशास्त्र के लिए कट-ऑफ 98.75 प्रतिशत गया था। इस साल बी.ए. (ऑनर्स) अर्थशास्त्र में प्रवेश के लिए वाणिज्य पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए कट-ऑफ 99.25 प्रतिशत, मानविकी विषय के छात्रों के लिए कट-ऑफ 98.75 प्रतिशत, वहीं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए 98 प्रतिशत गया था।

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

क्राइम अलर्टबचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

भारतडीयू प्रोफेसर थप्पड़ विवाद के बीच डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा की टिप्पणी से आक्रोश फैला, रिपोर्टर से कहा,- 'मेरेको जो ठीक लगा वही किया'

भारतDUSU Election Results 2025: अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव सीट पर एबीवीपी का कब्जा, एनएसयूआई खाते में उपाध्यक्ष पद

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना