लाइव न्यूज़ :

डीयू दाखिला: बाहरी छात्रों को करना पड़ रहा है कई चुनौतियों का सामना!

By भाषा | Updated: July 29, 2019 05:23 IST

छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 20 जुलाई को शुरू हुआ था। किरोड़ीमल कॉलेज से बीए पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) करने वाली मुस्कान जैन के लिए, रहने की जगह एक प्रमुख मुद्दा है क्योंकि रहने के लिए एक अच्छी जगह तलाशना बहुत महंगा है।

Open in App

 दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिले के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा से जूझने के बाद अब कई बाहरी छात्रों को कॉलेज के अपने पहले सप्ताह में भोजन, आवास और भाषा की समस्या जैसी नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। डीयू के एक अधिकारी के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में 68,000 से अधिक दाखिले हुए हैं और स्नातक पाठ्यक्रमों में 50 प्रतिशत से अधिक छात्र दिल्ली के बाहर से हैं।

छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 20 जुलाई को शुरू हुआ था। किरोड़ीमल कॉलेज से बीए पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) करने वाली मुस्कान जैन के लिए, रहने की जगह एक प्रमुख मुद्दा है क्योंकि रहने के लिए एक अच्छी जगह तलाशना बहुत महंगा है। जैन ने कहा कि उसे सोनीपत से यात्रा करनी होती है और इसमें औसतन दो घंटे का समय लगता है। उन्होंने कहा, ‘‘कमला नगर और शक्ति नगर के आसपास ‘पेइंग गेस्ट’ के लिए किराया बहुत महंगा है और छात्रावास की सुविधा बेहद सीमित है।’’

गोरखपुर के मयंक शेखर पांडे, जो रामजस कॉलेज से बीए संस्कृत (ऑनर्स) की पढ़ाई कर रहे हैं, ने अत्यधिक किराये को लेकर चिंता व्यक्त की। केन्या के रहने वाले और किरोड़ीमल कॉलेज से रसायन विज्ञान में एमएससी कर रहे एडविन किपचिरचिर किप्टू को आवास की समस्याओं का सामना करने के अलावा भाषा की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है।

बीए इंग्लिश (ऑनर्स) कर रही बेंगलुरु की रागश्री सेनगुप्ता एक नए शहर में कॉलेज जीवन की शुरूआत करने में भाषा की बाधा से जूझ रही है। सेनगुप्ता ने कहा, ‘‘दक्षिण भारत से होने के कारण, सबसे बड़ी समस्या भाषा की है क्योंकि बेंगलुरु में हिंदी व्यापक रूप से नहीं बोली जाती है।’’ कुछ छात्रों को भोजन की नई आदतों को अपनाने में मुश्किलों का सामना करना पड रहा है, विशेषकर उन लोगों के लिए जो उत्तर भारतीय भोजन के आदी नहीं हैं। 

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

क्राइम अलर्टबचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

भारतडीयू प्रोफेसर थप्पड़ विवाद के बीच डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा की टिप्पणी से आक्रोश फैला, रिपोर्टर से कहा,- 'मेरेको जो ठीक लगा वही किया'

भारतDUSU Election Results 2025: अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव सीट पर एबीवीपी का कब्जा, एनएसयूआई खाते में उपाध्यक्ष पद

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना