लाइव न्यूज़ :

देशभर के 130 टीचरों के खिलाफ CBSE करेगा कार्रवाई, रीचेकिंग में गलत मार्क्स देने पर नाराज

By भारती द्विवेदी | Updated: June 29, 2018 11:33 IST

ये पहली बार हुआ है कि बोर्ड ने इस तरह का फैसला लिया है और टीचरों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 29 जून: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने देशभर के 130 शिक्षकों और समन्वयकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। देश भर के 130 टीचर और समन्वयको के खिलाफ बारहवीं की परीक्षा की कॉपियों के पुर्नमुल्यांकन में गड़बड़ी करने को लेकर कार्रवाई की जा रही है। बोर्ड का मानना है कि टीचरों की लापरवाही से छात्रों के करियर को नुकसान पहुंचा है।

गौरतलब है कि बुधवार (27 जून) को सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं में गलत मार्किंग करने के लिए दिल्ली के कुछ स्कूलों को नोटिस जारी किया था। उस नोटिस के मुताबिक बोर्ड पांच टीचरों को सस्पेंड करने के लिए कहा था। सीबीएसई 10वीं और 12वीं के पुर्नमुल्यांकन के दौरान 55 अंकों तक की गलत मार्किंग हुई थी। जिसके बाद सीबीएसई ने कड़ा कदम उठाते हुए दोषी टीचरों के स्कूलों को नोटिस जारी कर उन्हें सस्पेंड करने के लिए कहा था। 

ये पहली बार हुआ है कि बोर्ड ने इस तरह का फैसला लिया है और टीचरों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर रहा है। दिल्ली के अलावा  इलाहाबाद और देहरादून के भी कुछ टीचरों को सस्पेंड करने के लिए संबंधित स्कूलों को नोटिस भेजा गया है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें  

टॅग्स :सीबीएसईइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना