लाइव न्यूज़ :

CBSE EXAM 2019: सीबीएसई ने जारी की 10 वीं और 12 वीं के कम्पार्टमेंट एग्जाम की तारीख, यहां करें चेक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2019 16:34 IST

CBSE EXAM 2019: कम्पार्टमेंट एग्जाम के लिए प्रक्रिया 13 मई से शुरू हो चुकी है. रजिस्टर करने की अंतिम तारीख 22 मई है. लेट फाइन के साथ 5 जून तक फॉर्म भरा जा सकता है. सभी छात्र जो कुछ विषयों में फेल हुए हैं वो अपने स्कूल में जा कर फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देCBSE ने 2 फरवरी से 29 मार्च 2019 तक 27 लाख उम्मीदवारों के लिए 10वीं की परीक्षा आयोजित की थी. कम्पार्टमेंट एग्जाम के लिए प्रक्रिया 13 मई से शुरू हो चुकी है.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन(सीबीएसई) ने 10 वीं और 12 वीं के परिणाम पहले ही जारी कर दिए हैं. रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी.

बहुत से परीक्षार्थियों ने पहले ही प्रयास में एग्जाम में अच्छा मार्क्स हासिल किया है तो वहीं कुछ छात्र फेल हो गए जिन्हें बोर्ड कम्पार्टमेंट एग्जाम के जरिये दूसरा मौका देती है. 

बोर्ड ने 2019 कम्पार्टमेंट एग्जाम के लिए तारीखों का एलान कर दिया है. आधिकारिक नोटीफिकेशन के मुताबिक, पूरे देश के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर सीबीएसई 2 जुलाई से कम्पार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगी. 

कम्पार्टमेंट एग्जाम के लिए प्रक्रिया 13 मई से शुरू हो चुकी है. रजिस्टर करने की अंतिम तारीख 22 मई है. लेट फाइन के साथ 5 जून तक फॉर्म भरा जा सकता है. सभी छात्र जो कुछ विषयों में फेल हुए हैं वो अपने स्कूल में जा कर फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं. 

CBSE ने 2 फरवरी से 29 मार्च 2019 तक 27 लाख उम्मीदवारों के लिए 10वीं की परीक्षा आयोजित की थी. 

साल 2018 में 10वीं के कुल छात्रों में से 86.70 प्रतिशत छात्रों ने यह परीक्षा पास की थी.  केरल की भावना एन शिवदास ऑल इंडिया टॉपर थीं.

इस साल सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा में कुल 91.1 % छात्र पास हुए थे. त्रिवेंद्रम रीजन में 99.85% छात्र पास हुए थे , वहीं, चेन्नई में 99%, अजमेर में 95.89% छात्र पास हुए हैं.

 

टॅग्स :सीबीएसई 10वी रिजल्टसीबीएसई 12वी रिजल्टसीबीएसईसीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतPariksha Pe Charcha 2026: दोहरा जीवन जीते-जीते हम सभी नहीं क्या पाखंडी बन जाते हैं!

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना