लाइव न्यूज़ :

CBSE Board Results 2018: जल्द घोषित होगें सीबीएसई बोर्ड 10वीं व 12वीं के रिजल्ट की तारीख, cbse.nic.in पर देखें रिजल्ट

By धीरज पाल | Updated: May 4, 2018 15:17 IST

CBSE Board Results 2018: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के एग्जाम समाप्त हो चुके हैं। जैसा कि इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा के गणित का पेपर और 12वीं कक्षा के इकोनॉमिक्स का पेपर लीक हुआ था। सीबीएसई बोर्ड जल्द ही रिजल्ट की तारीख घोषित कर सकता है। छात्र अपने रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 4 मई: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के एग्जाम समाप्त हो चुके हैं। अब छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। जैसा कि इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा के गणित का पेपर और 12वीं कक्षा के इकोनॉमिक्स का पेपर लीक हुआ था।  25 अप्रैल को सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के इकोनॉमिक्स का पेपर दोबारा आयोजित कराई गई। दोबारा पेपर से लग रहा था कि इस बार रिजल्ट पर भी असर पड़ेगा। लेकिन सीबीएसई बोर्ड के छात्रों को बता दें कि बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड के री-एग्जाम के बाद सीबीएसई बोर्ड ((CBSE Results 2018)) के रिजल्ट पर कोई असर नहीं पड़ेगा। रिजल्ट अपने समय पर घोषित किए जाएंगे। हालांकि अभी तक बोर्ड ने रिजल्ट (CBSE Class 10th X Results 2018/CBSE Class 12th XII Results ) की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि सीबीएसई बोर्ड जल्द ही रिजल्ट की तारीख घोषित कर सकता है। छात्र अपने रिजल्ट  ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। 

आमतौर पर सीबीएसई बोर्ड अपने रिजल्ट (CBSE 10th Board Result 2018/CBSE 12th Board Result 2018) मई महीने के अंतिम सप्ताह में जारी करता है। इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं में लगभग 28.24 लाख छात्र शामिल हुए थे। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं में 16.38 छात्र और 12वीं में 11.86 लाख छात्र शामिल थे। इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू हुई और 4 अप्रैल तक चलीं। वहीं सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू हुई जो 13 अप्रैल 2018 तक चलीं। हालांकि कक्षा 12वीं की इकोनॉमिक्स के पेपर 25 अप्रैल को दोबारा आयोजित की गई।  बता दें कि बोर्ड के अधिकारियों ने बताया है कि री-एग्जाम के बाद कॉपियों के मूल्यांकन कार्य जारी है। 

Board Exam Results 2018 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए यहां करें क्लिक  

वहीं रिजल्ट की एक वेबसाइट cbse.examresults.net की मानें तो 26 मई को सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं/12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे करें चेक 

यह भी पढ़ें - CBSE Board Result 2018: सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट देखने में होगी आसानी, गूगल से हुआ करार

1. सबसे पहले छात्र को सीबीएसई बोर्ड  की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in  या अन्य वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं। 2. वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद आपको वहां रिजल्ट का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।3. लिकं पर क्लिक करने के बाद आप  अपना रोल नंबर डालें।4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा।5. यहां से आप रिजल्ट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

सीबीएसई बोर्ड के बारे में  

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education या CBSE) भारत की स्कूली शिक्षा का एक प्रमुख बोर्ड है। भारत के अन्दर और बाहर के बहुत से निजी विद्यालय इससे सम्बद्ध हैं। इसके प्रमुख उद्देश्य हैं - शिक्षा संस्थानों को अधिक प्रभावशाली ढंग से लाभ पहुंचाना, उन विद्यार्थियों की शैक्षिक आवश्यकताओं के प्रति उत्तरदायी होना जिनके माता-पिता केन्द्रीय सरकार के कर्मचारी हैं और निरंतर स्थानान्तरणीय पदों पर कार्यरत हों। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में शिक्षा का माध्यम हिन्दी या अंग्रेजी हो सकता है। इसमें कुल 897 केन्द्रीय विद्यालय, 1761 सरकारी विद्यालय,  5827 स्वतंत्र विद्यालय, 480 जवाहर नवोदय विद्यालय और 14 केन्द्रीय तिब्बती विद्यालय सम्मिलित हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड आफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन पहला बोर्ड था जिसकी स्थापना 1921 में हुई थी।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्ससीबीएसई.एनआईसी.इनसीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण