लाइव न्यूज़ :

'NEXT' की परीक्षा पास करने के बाद डॉक्टरों को मिलेगा प्रैक्टिस के लिए लाइसेंस, NEET-PG के लिए नहीं देना होगा अलग से एग्जाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2019 14:53 IST

इस विधेयक के अंतर्गत एमबीबीएस कोर्स पूरा करने के बाद अभ्यार्थियों अंतिम वर्ष में एक कॉमन परीक्षा नेशनल एग्जिट टेस्ट (NEXT) का प्रवाधान किया गया है। इस परीक्षा को पास करने के बाद डॉक्टरों को मेडिकल प्रैक्टिस करने के लिए लाइसेंस मिलेगा।

Open in App

एमबीबीएस कोर्स के बाद डॉक्टरों को मेडिकल प्रैक्टिस के लाइसेंस के लिए अब नेशनल एक्जिट टेस्ट (NEXT) की परीक्षा से गुजरना होगा। इस टेस्ट को पास करने के बाद ही उन्हें मेडिकल प्रैक्टिस के लिए लाइसेंस मिलेगा। दरअसल, डॉक्टरों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार (17 जुलाई) को ही नए नेशनल मेडिकर कमीशन विधेयक 2019 के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह विधेयक मेडिकल शिक्षा नियामक मेडिकल काउंसलिंग की जगह लेगा।

इस विधेयक के अंतर्गत एमबीबीएस कोर्स पूरा करने के बाद अभ्यार्थियों अंतिम वर्ष में एक कॉमन परीक्षा नेशनल एग्जिट टेस्ट (NEXT) का प्रवाधान किया गया है। इस परीक्षा को पास करने के बाद डॉक्टरों को मेडिकल प्रैक्टिस करने के लिए लाइसेंस मिलेगा। इसके अलावा नेशनल एग्जिट टेस्ट में मिले अंक के आधार पर ही अभ्यार्थियों को पीजी में एडमिशन मिलेगा। यानी इस तरह एमबीबीएस की अंतिम परीक्षा पास करने के बाद अभ्यर्थियों को पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए एक अलग से परीक्षा में नहीं बैठना होगा।

वहीं, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए अलग से परीक्षा पास करना अनिवार्य रहेगा। इसके साथ ही नीट-सुपर स्पेशलिटी भी जारी रहेगा जो डीएम/एमसीएच पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है।  

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चिकित्सा क्षेत्र में पीजी में प्रवेश के लिए मेडिकल छात्रों को राहत देते हुए ‘नीट’ को खत्म करने का प्रस्ताव दिया था और कहा था कि एमडी और एमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एमबीबीएस की अंतिम वर्ष की परीक्षा ही काफी होगी। 

इस विधेयक में प्राइवेट या डीम्ड मेडिकल कॉलेजों की 50 प्रतिशत सीटो पर सरकार फीस निर्धारित करेगी। इसके अलावा इस विधेयकर में चार स्वायत्त बोर्ड अंडर-ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड, पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड, मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड और एथिक्स एंड मेडिकल रजिस्ट्रेशन बोर्ड होंगे।  

टॅग्स :नीट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन हैं खगड़िया निवासी “संजय” और “गुप्ता”?, नीट छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव ने किया नया खुलासा, केस को आखिरी सांस तक लड़ूंगा

भारतपटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत?, विधानमंडल में विपक्षी दलों ने किया जोरदार प्रदर्शन

भारतबिहार की राजधानी पटना में हुई नीट छात्रा की मौत की जांच अब सीबीआई के जिम्मे

ज़रा हटकेNEET में दो बार फेल छात्र ने MBBS एडमिशन के लिए खुद का पैर काटा!, पुलिस जांच में खुलासा

क्राइम अलर्टपरफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की हत्या, शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत के बाद एक और वारदात

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना