लाइव न्यूज़ :

Delhi Violence: हिंसा की वजह से 86 केंद्रों पर टली 10वीं और 12वीं की सीबीएसई परीक्षा, देखें लिस्ट

By ज्ञानेश चौहान | Updated: February 26, 2020 11:15 IST

आज सीबीएसई 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा होनी थी और 12वीं कक्षा के लिए वेब एप्लिकेशन और मीडिया समेत वैकल्पिक परीक्षाएं होनी थीं, लेकिन फिलहाल ये परीक्षाएं टाल दी गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में कुल 86 परीक्षा केंद्र हैं। दिल्ली के बाकी हिस्से में पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तहत परीक्षाएं होंगी।

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में नागरिकता संशोधन विधेयक (CAA) के विरोध के कारण हिंसा दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। इसका बुरा असर सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं पर भी देखने को मिला। हिंसा की वजह से बोर्ड ने 86 केंद्रों पर आज (26 फरवरी को) होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं टाल दी हैं। यह कदम छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए उठाया गया है।

आपको बता दें कि दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में कुल 86 परीक्षा केंद्र हैं। बढ़ती हिंसा को देखते हुए इन केंद्रों पर 26 फरवरी को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। आज सीबीएसई 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा होनी थी और 12वीं कक्षा के लिए वेब एप्लिकेशन और मीडिया समेत वैकल्पिक परीक्षाएं होनी थीं, लेकिन फिलहाल ये परीक्षाएं टाल दी गई हैं।

सीबीएसई ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन शेयर किया है। इस नोटिफिकेशन में लिखा है कि सीबीएसई द्वारा 15 फरवरी से कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं सुचारू और निर्बाध रूप से आयोजित की जा रही हैं। लेकिन शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार के अनुराध पर और विद्यार्थियों, स्टाफ और माता-पिता को असुविधा न हो, इसके लिए बोर्ड द्वारा दिल्ली के उत्तर पूर्वी हिस्से में दिनांक 26.02.2020 को आयोजित होने वाली परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है।

सीबीएसई के एक अधिकारी के मुताबिक, ''दिल्ली के बाकी हिस्से में पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तहत परीक्षाएं होंगी। उत्तर पूर्वी दिल्ली में परीक्षा के लिए नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।"

यहां देखें किन सेंटर्स पर परीक्षाएं टली हैं...

 

यहां क्लिक करके देखें सीबीएसई का नोटिफिक्शन-  CBSE Notification 

टॅग्स :दिल्ली हिंसानागरिकता संशोधन कानूनसीबीएसईसीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत