लाइव न्यूज़ :

चार दिन में रिकॉर्ड 10 लाख छात्रों ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, सोशल मीडिया पर ऐसे बना मजाक

By आदित्य द्विवेदी | Updated: February 10, 2018 11:07 IST

UP Board Exams 2018: चार दिनों में 10 लाख छात्रों ने छोड़ दी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं। नकल माफियाओं पर नकेल कसने का असर...

Open in App

बोर्ड परीक्षा छोड़ने के पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। इस बार 10 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षा छोड़ दी है। इस बार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नकल माफियाओं पर नकेल कसी है। सेंटर में खुलेआम नकल रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी का असर है कि पिछले साल की तुलना में दोगुने छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इस साल यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं के लिए करीब 66 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है।

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 6 फरवरी को शुरू हुई और महज चार दिन के अंदर 15 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। 10वीं की परीक्षाएँ 22 फरवरी और 12वीं की परीक्षाएँ 12 मार्च को खत्म हो रही हैं। माना जा रहा है कि नकल पर ऐसी सख्ती रही तो आगे परीक्षा छोड़ने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। इससे पहले साल 2016 में परीक्षा छोड़ने वालों का आंकड़ा सर्वाधिक था। 2016 में 6.4 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ी थी।

यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव का कहना है कि सरकार ने नकल रोकने के लिए और शिक्षा माफियाओं को खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। इसी के फलस्वरूप इतनी बड़ी संख्या में लोग परीक्षा छोड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र सड़क मार्ग से साथ जड़े हुए हैं। वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एसटीएफ छापेमारी कर रही है। यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा स्वयं यूपी बोर्ड परीक्षाओं को मॉनिटर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आई अजब-गजब प्रतिक्रियाएंः-

Re-cap: साल 1991-92 में उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार थी। उस वक्त शिक्षा मंत्री राजनाथ सिंह थे। माना जाता है कि उस दौरान बोर्ड परीक्षाओं में खूब सख्ती बरती गई थी। राजनाथ सिंह ने एंटी-नकल का अध्यादेश भी ला दिया था। इतनी सख्ती में भी परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या 1.6 लाख ही पहुंची थी। हालांकि उस वक्त परीक्षा देने वालों की संख्या भी कम थी।

टॅग्स :यूपी बोर्डबोर्ड परीक्षा 2018योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

पाठशाला अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए