लाइव न्यूज़ :

Bihar board 12th Science result: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, देखें साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स टॉपर्स की लिस्ट

By निखिल वर्मा | Updated: March 24, 2020 20:38 IST

Bihar Board Intermediate Result 2020 declared: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल 4,43,284 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन में, 4,69,439 विद्यार्थी सेकेंड डिवीजन में और 56,115 विद्यार्थी थर्ड डिवीजन में उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार, इस परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का कुल प्रतिशत 80.44 प्रतिशत है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के नतीजे 24 मार्च का जारी किया गया है, पिछली बार की तुलना में इस बार रिजल्ट बेहतर रहा है.परीक्षार्थी बोर्ड रिजल्ट onlinebseb.in या biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार शाम जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के नतीजे onlinebseb.in और biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर छात्र चेक कर सकते हैं। इस बार कॉमर्स, साइंस, आर्ट्स स्ट्रीम में कुल मिलाकर 80.44 प्रतिशत पास हुए हैं। बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 तीन फरवरी से शुरू हुई थी। इस परीक्षा में 12 लाख 5 हजार 390 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बोर्ड ने इसके लिए 1283 परीक्षा केंद्र बनाए थे। पिछली बार की तरह इस बार भी बेटियों ने ही बाजी मारी है। 

साइंस संकाय में नेहा कुमारी बनीं टॉपर

साइंस संकाय में नेहा कुमारी ने कुल 476 अंक (95.2 फीसदी) के टॉप किया है। उनके बाद विकी कुमार ने 474, जहांगीर आलम ने 474, शिवम कुमार वर्मा ने 473 और मनीष कुमार जायसवाल ने 473 अंक लाकर टॉप 5 में जगह बनाई है।

साइंस में कुल 2,24,971 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन, 1,62,471 विद्यार्थी सेकेंड डिवीजन और 3,601 विद्यार्थी थर्ड डिवीजन में पास हुए हैं।

आर्ट्स में साक्षी कुमारी बनीं टॉपर

आर्ट्स में साक्षी कुमारी ने 474 अंक (94.80 फीसदी) प्राप्त कर टॉप किया है। उनके बाद मुकेश कुमार 470, सिंपी कुमारी 469, रोहित पासवान ने 465 और ज्ञानोदय कुमार को 465 अंक मिले हैं।

आर्ट्स में कुल 1,75,017 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन, 2,86,454 विद्यार्थी सेकेंड डिवीजन में और 50,113 विद्यार्थी थर्ड डिवीजन में पास हुए हैं।

कॉमर्स में कौसर फातिमा सुधांशु नारायण चौधरी बने टॉपर

कॉमर्स स्ट्रीम में कौसर फातिमा तथा सुधांशु नारायण चौधरी ने कुल 476 अंक (95.2 फीसदी) प्राप्त कर टॉप किया है। कॉमर्स में कुल 43,296 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन, 20,514 विद्यार्थी सेकेंड डिवीजन में और 2,401 विद्यार्थी थर्ड डिवीजन में पास हुए हैं। 

बिहार 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक 

टॅग्स :बीएसईबी 12th रिजल्ट २०१९बिहारबोर्ड.एसी.इनबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना