लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में बनेगा अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी, योगी सरकार ने दी 50 एकड़ जमीन की मंजूरी

By भाषा | Updated: September 3, 2019 15:08 IST

इसके अलावा मुरादाबाद के कांठ तहसील में बस स्टेशन के लिये 1210 वर्ग मीटर जमीन निशुल्क दी जाएगी जो करीब 10 करोड़ रूपये मूल्य की है। एक वर्ष में बस अड्डा बनेगा।

Open in App
ठळक मुद्देइस विश्वविदयालय का भूमि पूजन इसी साल के अंत तक किया जायेंगा।20 एकड़ स्वास्थ्य विभाग, 15 एकड़ चिकित्सा शिक्षा विभाग और 15 एकड़ एलडीए देगी।

राजधानी लखनऊ के लोकभवन में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक में छह प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मुहर लगाई। इसमें अटल चिकित्सा विश्वविद्यालय के लिये 50 एकड़ जमीन को मंजूरी दी गई।

इस विश्वविदयालय का भूमि पूजन इसी साल के अंत तक किया जायेंगा। बैठक के बाद प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और मंत्री सिध्दार्थ नाथ सिंह और श्रीकांत शर्मा ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में राजधानी में बनने वाले अटल चिकित्सा विवि के लिये 50 एकड़ जमीन को मंजूरी दी गई है।

20 एकड़ स्वास्थ्य विभाग, 15 एकड़ चिकित्सा शिक्षा विभाग और 15 एकड़ एलडीए देगी। यह विश्वविदयालय राजधानी के चक गंजरिया इलाके में बनेगा। इस विश्वविदयालय का भूमिपूजन इस साल के अंत तक होगा।

मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला लिया गया कि विभिन्न विभागों, निगमों, आयोगों, परिषदों में नियुक्त उपाध्यक्ष (गैर राजनीतिक) को 10 हजार रुपये का माहाना आवासीय भत्ता मिलेगा। इसके अलावा मुरादाबाद के कांठ तहसील में बस स्टेशन के लिये 1210 वर्ग मीटर जमीन निशुल्क दी जाएगी जो करीब 10 करोड़ रूपये मूल्य की है। एक वर्ष में बस अड्डा बनेगा।

3.5 करोड़ रूपये में बस अड्डा बनेगा। शर्मा ने बताया कि पांचवें वित्त आयोग के सदस्यों के नाम में परिवर्तन को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है और अब सुरेश खन्ना, आशुतोष टण्डन, भूपेंद्र सिंह और मोती सिंह सदस्य बनाये गए हैं। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना