लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत सरकार आज 10वीं और 12वीं की एक लाख, 46 हजार छात्राओं को कर रही है सम्मानित, जानिए मिलेंगे कितने रुपये

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 7, 2020 13:12 IST

Rajasthan: गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित माध्यमिक, प्रवेशिका, उच्च माध्यमिक एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2019 में 75 प्रतिशत व इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत कर रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान की अशोक गहलोत सरकार आज 10वीं और 12वीं परीक्षा में पास होने वाली छात्राओं को गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार देने जा रही है। राज्य के शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार मिलने करने वाली छात्राओं को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार आज 10वीं और 12वीं परीक्षा में पास होने वाली छात्राओं को गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार देने जा रही है। राज्य के शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार मिलने करने वाली छात्राओं को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मंत्री डोटासरा ने बताया कि राज्य के पंचायत समिति मुख्यालयों और जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले इन समारोहों में इस बार 1 लाख, 45 हजार, 973 छात्राओं को 56.79 करोड़ रूपये की राशि दी जा रही है। 

गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित माध्यमिक, प्रवेशिका, उच्च माध्यमिक एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2019 में 75 प्रतिशत व इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत कर रही है। 

उन्होंने बताया कि पुरस्कत होने वाली बालिकाओं के आवेदन पत्र शाला दर्पण पर ऑन लाइन भरवाए गए थे। गार्गी पुरस्कार में तीन हजार एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार में पांच हजार रूपए की राशि बालिकाओं के बैंक खातों में स्थानान्तरित की जाएगी। इसके अलावा प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। समारोहों में माध्यमिक परीक्षा 2018 की 37 हजार, 312 बालिकाओं को द्वितीय किस्त के चैक भी दिए जाएंगे। 

शिक्षा मंत्री डोटासरा ने बताया कि पुरस्कार समारोहों में  कक्षा-10वीं की 80 हजार ,996 और कक्षा-12वीं की 64 हजार, 977 बालिकाओं को 56.79 करोड़ रूपये की राशि बांटी जाएगा। गार्गी पुरस्कार एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार में सर्वाधिक जयपुर जिले में 23 हजार 240, सीकर जिले में 12 हजार 51, अलवर जिले में 9 हजार 254 और झुंझुनू जिले में 8 हजार, 851 छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना