लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: ओपन पद्धति से होगी मदरसा बोर्ड की 5वीं और 8वीं की परीक्षा 

By IANS | Updated: January 4, 2018 16:10 IST

मदरसा बोर्ड के गठित निरीक्षण दल द्वारा संबंधित मदरसे का निरीक्षण करने के बाद अध्ययन केन्द्र बनाए जाने की कार्रवाई की जाएगी।

Open in App

मध्य प्रदेश में मदरसा बोर्ड द्वारा कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षाएं ओपन पद्धति से आयोजित की जाएंगी। यह निर्णय बोर्ड की कार्यकारिणी द्वारा लिया गया है। प्रथम चरण में इस वर्ष कक्षा 8वीं की परीक्षा आयोजित की जाएगी। बोर्ड के अध्यक्ष इमादउद्दीन ने बुधवार को बताया, 'सब पढ़ें-सब बढ़ें और सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत अधिक आयु होने, आर्थिक स्थिति सही नहीं होने अथवा परिवार के अन्य दायित्वों के कारण शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ कर स्कूल और मदरसों में कई युवा शिक्षा ग्रहण नहीं करते हैं।' 

उन्होंने बताया कि वयस्कों और स्कूल छोड़ने वाले सभी बच्चों, युवाओं और प्रौढ़ों को प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से दूरस्थ व ओपन शिक्षा परीक्षाएं जिला स्तर पर आयोजित की जाएंगी। इससे साक्षरता का प्रतिशत बढ़ेगा एवं अधिक से अधिक लोग साक्षर होकर अपनी रुचि अनुसार आगे की शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। साथ ही अपने दैनिक कार्यों को सुगमता से पूर्ण कर सकेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि मदरसों को अध्ययन केन्द्र के लिए निर्धारित शर्तें पूरा करना जरूरी है। अनुदान प्राप्त ऐसे मदरसे जिनके पास कम से कम 200 छात्रों के बैठने हेतु पर्याप्त स्थान, फर्नीचर, पीने के पानी, बालक-बालिका हेतु पृथक-पृथक शौचालय, बिजली, कम्प्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट की सुविधा है, वे अध्ययन केन्द्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

बोर्ड के गठित निरीक्षण दल द्वारा संबंधित मदरसे का निरीक्षण करने के बाद अध्ययन केन्द्र बनाए जाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परीक्षा आवेदन-पत्र भरवा कर इसी वर्ष परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं में सभी आयु, जाति, धर्म एवं वर्ग के व्यक्ति सम्मिलित हो सकेंगे।

इसके अतिरिक्त, हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी परीक्षा हेतु भी नवीन अध्ययन केन्द्रों एवं पूर्व से पंजीकृत मदरसों के नवीनीकरण हेतु 25 जनवरी तक प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।

टॅग्स :मदरसामध्य प्रदेशलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना