दोस्त संग मिलकर महिला ने पति की बेरहमी से की हत्या, लाश के किए टुकड़े, गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंची तो...
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 26, 2022 08:53 AM2022-02-26T08:53:53+5:302022-02-26T08:57:22+5:30
आरोपी महिला ने अपने इसी दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। महिला ने पति की 5 फरवरी को हत्या की। इसके बाद उसके शव के टुकड़े करके दफना दिया। पति की हत्या के बाद 14 फरवरी को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंची।
इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर से खौफनाक घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने पुरुष दोस्त के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पति की हत्या करने के बाद उसके लाश को दफना दिया। मामला तब उजागर हुआ जब वह पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचीं।
घटना 5 फरवरी की है। बाणगंगा थाने इलाके में रहने वाली महिला ने बताया है कि पति के अत्याचार से तंग आकर उसने वारदात को अंजाम दिया। महिला की 5 महीने पहले फोन पर एक शख्स से दोस्ती हुई थी। महिला को एक शख्स का रॉन्ग नंबर कॉल आया था जिसके बाद उससे दोस्ती हुई।
आरोपी महिला ने अपने इसी दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। महिला ने पति की 5 फरवरी को हत्या की। इसके बाद उसके शव के टुकड़े करके दफना दिया। पति की हत्या के बाद 14 फरवरी को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंची। पुलिस के मुताबिक महिला पर उसी वक्त शक हो गया था जिसके बाद उसने जुर्म को कबूल कर लिया।
महिला ने कहा, पति द्वारा उसपर किए गए अत्याचार से तंग आकर उसने ये क़दम उठाया। उसकी 5 महीने पहले रॉन्ग नंबर कॉल पर एक व्यक्ति से दोस्ती हुई जिसके साथ मिलकर महिला ने घटना को अंजाम दिया,5 फरवरी को हत्या की गई फिर शव के टुकड़े करके दफना दिया गया: राजेंद्र सोनी,SHO बाणगंगा,इंदौर(25.02) pic.twitter.com/14RJUWDV3D
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2022
बाणगंगा के SHO राजेंद्र सोनी ने बताया, इंदौर को महिला ने अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। लेकिन महिला के व्यवहार से कुछ संदेहास्पद लग रहा था। पूछताछ में महिला ने कबूल किया कि उसने ही पति की हत्या करवाई है। जुर्म कबूल करते हुए महिला ने बताया कि पति द्वारा उसपर किए गए अत्याचार से तंग आकर उसने ये क़दम उठाया। उसकी 5 महीने पहले रॉन्ग नंबर कॉल पर एक व्यक्ति से दोस्ती हुई जिसके साथ मिलकर महिला ने घटना को अंजाम दिया,5 फरवरी को हत्या की गई फिर शव के टुकड़े करके दफना दिया गया।