दिल्ली के अस्पताल परिसर में 16 साल की लड़की से गैंगरेप, 12 घंटों तक दरिंदों ने बंधक बनाकर रखा

By पल्लवी कुमारी | Published: September 11, 2019 09:55 AM2019-09-11T09:55:00+5:302019-09-11T09:55:00+5:30

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, नौकरी का झांसा देकर पीड़िता का रेप किया गया है। पीड़िता को 12 घंटे से भी अधिक समय तक एक खाली फ्लैट में बंद करके रखा गया था और उसी वक्त पीड़िता का कई बार रेप किया गया।

West Delhi's Moti Nagar area 16 year old girl gang raped accused arrested | दिल्ली के अस्पताल परिसर में 16 साल की लड़की से गैंगरेप, 12 घंटों तक दरिंदों ने बंधक बनाकर रखा

दिल्ली के अस्पताल परिसर में 16 साल की लड़की से गैंगरेप, 12 घंटों तक दरिंदों ने बंधक बनाकर रखा

Highlightsआरोपियों की पहचान रवि (25 वर्षीय) और अंकित (24 वर्षीय)  के रूप में की गई है। आरोपी बसई दारापुर के रहने वाले हैं। घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली में नौकरी की तलाश में आई एक 16 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। वेस्ट दिल्ली में रेप की घटना को अंजाम बसई दारापुर इलाके में स्थित ईएसआई अस्पताल के परिसर में दिया गया था। घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रवि (25 वर्षीय) और अंकित (24 वर्षीय)  के रूप में की गई है। आरोपी बसई दारापुर के रहने वाले हैं। घटना सोमवार (9 सितंबर) की है। 

पुलिस के मुताबिक, नौकरी का झांसा देकर पीड़िता का रेप किया गया है। पीड़िता को 12 घंटे से भी अधिक समय तक एक खाली फ्लैट में बंद करके रखा गया था और उसी वक्त पीड़िता का कई बार रेप किया गया था। पुलिस को इस घटना की जानकारी मंगलवार तड़के 3:30 बजे पता चला है। ईएसआई अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि यहां एक अकेली लड़की अस्पताल के पास बेसुध हालात में है। वो पुराना फ्लैट दिल्ली के अस्पताल परिसर में ही था। जानकारी के मुताबिक कई सालों से खाली भी था।

पुलिस सूचना पाकर घटनास्थल के पास पहुंची। पुलिस के मुताबिक पीड़िता आया का काम करती थी। पीड़िता को लेकिन अपना एड्रेस भी याद नहीं था। 16 साल की पीड़िता सोमवार दोपहर ईएसआई हॉस्पिटल के सामने शिवाजी पार्क में अकेली बैठी थी। दोपहर करीब 12 बजे दो दरिंदे पार्क में आये। दोनों ने यहां लड़की को अकेला देखकर उसको झांसे में लेकर रेप फ्लैट में ले गये और रेप की घटना को अंजाम दिया। 

Web Title: West Delhi's Moti Nagar area 16 year old girl gang raped accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे