लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: टीएमसी नेता अहमद अली बिस्वास की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

By अंजली चौहान | Updated: April 7, 2023 16:24 IST

घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि हत्या से पहले बाइक सवार आरोपियों और टीएससी नेता के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। इसके कुछ समय बाद ही बदमाश ने बंदूक निकाली और उनके सीने में उतार दी।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता की हुई हत्या दो बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजामपुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

कोलकाता:पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता अहमद अली बिस्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ये हत्या शुक्रवार को नदिया जिले में हुई है। अहमल अली को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारी और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। गौरतलब है कि ये घटना उस समय हुई जब हंसखली प्रखंड स्थित एक सब्जी बाजार में अहमद अली बिस्वास सब्जी लेने के लिए गए थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। 

घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि हत्या से पहले बाइक सवार आरोपियों और टीएससी नेता के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। इसके कुछ समय बाद ही बदमाश ने बंदूक निकाली और उनके सीने में उतार दी।

घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें फौरन पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

घटना का संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अहमद अली बिस्वास के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शक्तिनगर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं, हंसखली थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 

अपने पार्टी के कार्यकर्ता की मौत के बाद टीएमली जिलाध्यक्ष देबाशीष गांगुली ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि राजनीतिक दुश्मनी के कारण उनकी हत्या की गई है, व्यक्तिगत दुश्मनी के लिए उनकी हत्या की जा सकती है।

पुलिस जांच कर रही है, सच्चाई जल्द ही सामने आएगी।" इस बीच पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 

टॅग्स :टीएमसीपश्चिम बंगालWest Bengal Policeहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी