लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के बर्दवान में ट्रक-बस की टक्कर, बिहार के 10 श्रद्धालुओं की मौत, 35 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2025 13:08 IST

West Bengal Road Accident: गंगासागर से लौट रही एक बस पूर्वी बर्धमान में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें बिहार के 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए।

Open in App

West Bengal Road Accident:  पश्चिम बंगाल के बर्दवान शहर में शुक्रवार को एक बस के सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा जाने से बिहार के 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई तथा 35 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बिहार के पूर्व चम्पारण जिले में मोतिहारी के रहने वाले ये श्रद्धालु दक्षिण 24 परगना जिले में गंगासागर से घर लौट रहे थे, तभी पूर्व बर्दवान जिले में फगुआपुर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों में आठ पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छह बच्चों समेत घायलों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘लग्जरी बस में 45 लोग सवार थे। उनके परिवारों से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तीर्थयात्रियों ने आठ अगस्त को मोतिहारी से अपनी यात्रा शुरू की थी। सबसे पहले वे देवघर गए और फिर गंगासागर गए थे।’’ 

टॅग्स :पश्चिम बंगालसड़क दुर्घटनारोड सेफ्टीWest Bengal Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी