पश्चिम बंगाल: Ram Navami 2022 के जुलूस के दौरान हुआ जमकर पथराव, पुलिस ने किया 17 लोगों को गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Published: April 11, 2022 07:33 AM2022-04-11T07:33:03+5:302022-04-11T09:21:00+5:30

Ram Navami 2022: पुलिस का कहना है कि जुलूस वालों ने पहले पथराव किया था वहीं भाजपा इस बात को नकार रही है। बीजेपी सता रूढ़ पार्टी को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रही है।

West Bengal news Stone pelting during Ram Navami 2022 procession wb Bankura police arrested 17 people | पश्चिम बंगाल: Ram Navami 2022 के जुलूस के दौरान हुआ जमकर पथराव, पुलिस ने किया 17 लोगों को गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

पश्चिम बंगाल: Ram Navami 2022 के जुलूस के दौरान हुआ जमकर पथराव, पुलिस ने किया 17 लोगों को गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Highlightsपश्चिम बंगाल के बांकुरा में रामनवमी पर हंगामा हुआ है। इसमें जमकर पथराव किए गए हैं। मामले में पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Ram Navami 2022:पश्चिम बंगाल (West Bengal) के बांकुरा (Bankura) में रामनवमी (Ram Navami 2022) के दौरान हंगामा होनी के खबर सामने आई है। इस हंगामें में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की माने तो हंगामा जुलूस ले जा रहे लोगों ने ही किया था। आपको बता दें कि कल देश भर में रामनवमी 2022 का पावन पर्व मनाया गया जिलके लिए पूरे देश में जुलूस निकाले गए थे। इसलिए बांकुरा में भी जुलूस निकला था लेकिन हंगामे के कारण जुलूस का रंग फिका पड़ गया था। एक तरफ पुलिस जहां इसमें जुलूस निकालने वालों की गलती बता रही है वहीं भाजपा इसे सुनियोजित हंगामा बता रही है। 

क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, यह घटना बांकूरा के मचानताला पेट्रोल पंप मोड़ के पास स्थित मस्जिद की है जहां से जुलूस वाले रामनवमी 2022 की जुलूस निकालना चाह रहे थे। हालात को देखते हुए पुलिस ने मस्जिद के इलाके से जुलूस निकालने पर मना किया और रास्ता बदलने को कहा था, लेकिन उन में से कुछ लोगों ने बदले हुए रास्ते से जाने से इंकार कर दिया और मस्जिद की ओर बढ़ने लगे। पुलिस के अनुसार, भारी संख्या में लोग बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ने लगे और जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोप है कि जुलूस में से कुछ लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने भीड को संभालने के लिए लाठी चार्ज किया और मामले में अब तक 17 लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है। 

भापना ने बताया आयोजित हंगामा

मामले में बोलते हुए भाजपा सांसद सुभाष सरकार (Subhash Sarkar) ने कहा कि यह एक सोचा-समझा हंगामा था। इसे सुनियोजित बताते हुए सुभाष सरकार ने टीएमसी पर आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष की और से आए उपद्रवियों ने पथराव किया जिससे जुलूस बाधित हुई। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें रामनवमी मनाने से कोई रोक नहीं सकता है। सुभाष सरकार ने जोर देते हुए कहा  कि लोग वहां रामनवमी मनाने गए थे, पथराव करने नहीं। वे अपने गाड़ी पर भी हमले की बात कही है। 
 

Web Title: West Bengal news Stone pelting during Ram Navami 2022 procession wb Bankura police arrested 17 people

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे