लाइव न्यूज़ :

Mumbai Fire breaks: 24 मंजिला आवासीय इमारत में आग लगी, 25 को छत से, 30 को 15वीं मंजिल से और 80 लोगों को 22वीं मंजिल के आश्रय क्षेत्र से निकाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2023 12:58 IST

Mumbai Fire breaks: घोडपदेव इलाके में महाराष्ट्र आवासीय एवं क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (एमएचएडीए) कॉलोनी में न्यू हिंद मिल कंपाउंड में स्थित इमारत की तीसरी मंजिल पर सुबह तीन बजकर 40 मिनट पर लगी।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने लोगों, मुख्य रूप से मिल श्रमिकों को फ्लैट दिए हैं।इमारत की विभिन्न मंजिलों से कम से कम 135 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।80 लोगों को 22वीं मंजिल के आश्रय क्षेत्र से निकाला गया।

Mumbai Fire breaks: मुंबई के भायखला इलाके में बृहस्पतिवार को 24 मंजिला एक आवासीय इमारत में आग लग गई, जिसके बाद पांच बुजुर्गों समेत नौ लोगों को दम घुटने की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आग भायखला के घोडपदेव इलाके में महाराष्ट्र आवासीय एवं क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (एमएचएडीए) कॉलोनी में न्यू हिंद मिल कंपाउंड में स्थित इमारत की तीसरी मंजिल पर सुबह तीन बजकर 40 मिनट पर लगी। इस जगह पर सरकार ने लोगों, मुख्य रूप से मिल श्रमिकों को फ्लैट दिए हैं।

उन्होंने बताया कि इमारत की विभिन्न मंजिलों से कम से कम 135 लोगों को सुरक्षित बचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों में से 25 को छत से, 30 को 15वीं मंजिल के आश्रय क्षेत्र से और 80 लोगों को 22वीं मंजिल के आश्रय क्षेत्र से निकाला गया।

पांच बुजुर्गों समेत नौ लोगों ने दम घुटने की शिकायत की। अधिकारियों ने कहा कि उन सभी को परेल में नगर निकाय द्वारा संचालित केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया और निगरानी में रखा गया। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनकी पहचान लक्ष्मी राउत (70), अर्चना मोरे (75), पार्वतीबाई तम्बोले (85), लता तम्बोले (67), प्रणय तम्बोले (28), अर्चना निलेश मोरे, मुमताज (60), अभिश (36) और विशाल विजय मोरे (34) के रूप में हुई है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पांच दमकल गाड़ियों और पानी के तीन टैंकर को घटनास्थल पर भेजा गया और सुबह सात बजकर 20 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, ऐसा जान पड़ता है कि आग शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईPoliceअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?