लाइव न्यूज़ :

Agra Accident: अनियंत्रित कार ने कई लोगों को बुरी तरह रौंदा, न्यू आगरा में लाशों का ढेर, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2025 11:21 IST

Agra Accident: मृतकों की पहचान बबली (33), भानु प्रताप (25), कमल (23), कृष्णा (20) और बंटेश (21) के रूप में हुई हैं। मृतकों में से भानु प्रताप एक निजी कंपनी के पार्सल डिलीवरी करने का काम करता था।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में घायल पांच लोगों को सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।थाना न्यू आगरा इलाके में केंद्रीय हिंदी संस्थान से आगे नगला बूढ़ी पर हुआ।हादसे के वक्त मौके पर मौजूद कालीचरण ने बताया कि कार तेजी से आयी।

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा पुलिस आयुक्तालय के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार ने शुक्रवार रात कई लोगों को बुरी तरह रौंद दिया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) शेष मणि उपाध्याय ने बताया कि यह हादसा थाना न्यू आगरा इलाके में केंद्रीय हिंदी संस्थान से आगे नगला बूढ़ी पर हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल पांच लोगों को सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

 

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान बबली (33), भानु प्रताप (25), कमल (23), कृष्णा (20) और बंटेश (21) के रूप में हुई हैं। मृतकों में से भानु प्रताप एक निजी कंपनी के पार्सल डिलीवरी करने का काम करता था। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद कालीचरण ने बताया कि कार तेजी से आयी।

सड़क के डिवाइडर में टक्कर मारती हुई सड़क के किनारे लोगों को चपेट में ले लिया। मौके पर सात लोग घायल हुए थे, जिसमें से पांच की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दो अन्य घायलों राहुल और गोलू का उपचार जारी है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया है। एसीपी ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआगराPoliceसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?