लाइव न्यूज़ :

Virar Murder: दामाद ने सास का किया कत्ल, पत्नी के मायके रहने से था खफा, गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: June 21, 2024 14:40 IST

Virar Murder: विरार में एक 60 वर्षीय महिला की उसके दामाद ने दर्दनाक हत्या कर दी

Open in App

Virar Murder: महाराष्ट्र के विरार में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है जहां एक दामाद अपनी सास का हत्यारा बन गया। बताया जा रहा है कि 41 वर्षीय शख्स ने अपनी 60 वर्षीय सास की चाकू घोंप कर हत्या कर दी और फरार होने की कोशिश की। यह दुखद घटना 19 जून बुधवार को घटी। रिपोर्ट के अनुसार, लक्ष्मी खांबे को प्रशांत खैरे ने मुंह बंद करके चाकू घोंप दिया। प्रशांत जो लक्ष्मी का दामाद है वह सास से गुस्सा था जिसके कारण उसने इस घटना को अंजाम दे दिया।

खैरे ने अपनी पत्नी के उसे छोड़ने के फैसले के लिए उसे दोषी ठहराया। आरोपी खैरे को उसके दो नाबालिग बेटों के भागने और शोर मचाने के बाद पड़ोसियों ने पकड़ लिया। रिपोर्ट के अनुसार, छोटे-मोटे काम करने वाले प्रशांत खैरे ने 2012 में 39 वर्षीय कल्पना खैरे से शादी की थी। यह जोड़ा अपने दो बच्चों और कल्पना की मां लक्ष्मी खांबे के साथ विरार पूर्व के साईनाथ नगर के जनुवाड़ी में रहता था।

पति की शराब पीने की आदत से परेशान उसकी पत्नी कथित तौर पर अपने बच्चों और मां के साथ तीन महीने पहले उसी इलाके में किराए के घर में रहने चली गई थी। घटना के दिन, खैरे उनके नए घर पर गया और कल्पना से बहस की। काम पर जाने से पहले कल्पना ने उसे जाने को कहा। दोपहर करीब 1 बजे खैरे वापस लौटा और खंबे से झगड़ने लगा। गुस्से में वह रसोई में गया, चाकू पकड़ा और खंबे को बेडरूम में खींच लिया। वहां उसने उसका मुंह बंद कर दिया और उसके पेट और गर्दन पर चाकू से वार किया। उस समय घर में मौजूद बच्चे मदद के लिए बाहर भागे।

पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ा

सास का कत्ल करने के बाद प्रशांत भागने लगा जिसे पड़ोसियों ने पकड़ लिया। लोगों विरार पुलिस को फौरन इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खंबे को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे भर्ती होने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया। अपराध में इस्तेमाल चाकू को घर से जब्त कर लिया गया। खैरे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस द्वारा सूचित किए जाने पर कल्पना घर पहुंची तो उसने अपने बच्चों को सदमे में पाया। पुलिस अपराध के गवाह बच्चों के बयान दर्ज करने की योजना बना रही है। 

टॅग्स :मुंबई पुलिसक्राइमहत्यामहाराष्ट्रक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?