लाइव न्यूज़ :

घर में बच्चों के साथ सो रही महिला के साथ गांव वालों ने किया रेप, जांच में जुटी पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: March 1, 2021 19:27 IST

आरोपित की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़ित महिला का पति बाहर कमाने गया है। दो बच्चे रात में पूजा देखने गये थे तभी आरोपित उसके घर धमक गया।

Open in App

पटना,1 मार्च। बिहार में भोजपुर जिले के गडहनी थाना क्षेत्र के एक गांव में घटी एक शर्मनाक घटना को अंजाम देते हुए घर में अपने बच्चे के साथ सो रही एक महादलित महिला के साथ बलात्कार किया गया है। यह घटना शनिवार रात नौ बजे की बताई जा रही है। इस संबंध में महिला के बयान पर गडहनी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपित उसी गांव का रहने वाला ओमप्रकाश सिंह है। वह भी शादीशुदा और बाल-बच्चेदार है। घटना के बाद से ही वह गांव से फरार हो गया है। पुलिस उसकी धरपकड के लिए छापेमारी कर रही है। इधर, पुलिस मेडिकल जांच कराने के बाद महिला का बयान दर्ज कराने में जुटी है। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर में बच्चे के साथ सो रही थी। 

इस दौरान एक शख्स उसके घर में घुस आया और फिर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय शोर मचाने पर आरोपी शख्स ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित महिला 3 बच्चों की मां बताई जा रही है। जिसकी उम्र 28 साल है। बताया जाता है कि महिला का पति बाहर काम करता है। महिला के ससुर ने बताया कि उनका बेटा मुंबई में प्राइवेट काम करता है। 

बहू उनसे अलग कुछ दूरी पर स्थित पुराने मकान में बच्चों के साथ रहती है। उन्होंने बताया कि उनके पिता की ओर से संत रविदास जी की मूर्ति स्थापित की गई है। रविदास जयंती पर शनिवार की रात पूजा हो रही थी। बहू के दो बेटे भी पूजा में शामिल थे। जबकि बहू छोटे बच्चे के साथ घर में अकेली थी, तभी घटना हुई। महिला द्वारा शोर मचाने पर जान मारने की धमकी भी दी गई। उसके बाद पकड़े जाने के डर से वह भाग निकला। 

सूचना मिलने पर महिला के अन्य परिजन पहुंचे। इसके बाद रविवार की सुबह थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। इस संबंध में ट्रेनी डीएसपी सह गडहनी के थानाध्यक्ष जीतेश पांडेय ने बताया कि पीडिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।  उसने डरा-धमका कर महिला से दुष्कर्म किया और भाग गया। महिला पुलिस की अभिरक्षा में पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...