कानपुर इनकाउंटरः STF ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे की पात्नी और बेटे को भी किया लखनऊ से गिरफ्तार

By भाषा | Published: July 9, 2020 11:11 PM2020-07-09T23:11:17+5:302020-07-09T23:11:17+5:30

ऋचा पर पति विकास दुबे के अपराधों में शामिल होने का आरोप है। वह आपराधिक घटनाओं में अपने पति का बढ़-चढ़कर साथ देती थी। यह भी आरोप है कि वह पिछले हफ्ते कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की वारदात ने भी शामिल थी।

Vikas Dubey's wife and son arrested by Lucknow Police | कानपुर इनकाउंटरः STF ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे की पात्नी और बेटे को भी किया लखनऊ से गिरफ्तार

विकास दुबे की पत्नी और बेटा भी गिरफ्तार। (फाइल फोटो)

Highlightsएसटीएफ ने विकास की पत्नी ऋचा और उसके बेटे को कृष्णा नगर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दुबे के नौकर को भी पकड़ लिया गया है।

लखनऊः कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विकास दुबे की बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने लखनऊ के कृष्णानगर इलाके से उसकी पत्नी और बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने विकास की पत्नी ऋचा और उसके बेटे को कृष्णा नगर से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दुबे के नौकर को भी पकड़ लिया गया है। 

ऋचा पर पति विकास दुबे के अपराधों में शामिल होने का आरोप है। वह आपराधिक घटनाओं में अपने पति का बढ़-चढ़कर साथ देती थी। यह भी आरोप है कि वह पिछले हफ्ते कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की वारदात ने भी शामिल थी। वह घटना के फौरन बाद लापता हो गई थी। 

सूत्रों के मुताबिक ऋचा ने गांव स्थित अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरा को अपने मोबाइल फोन से कनेक्ट कर रखा था जिससे वह गांव में मौजूद ना होने के बावजूद वहां होने वाली गतिविधियों पर नजर रखती थी। एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक उसे भी कानपुर ले जाया जाएगा जहां उसे उसके पति के सामने पूछताछ के लिए लाया जाएगा। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस पिछले हफ्ते दो बार कृष्णा नगर स्थित विकास दुबे के घर पर गई थी लेकिन ऋचा और उसका बेटा वहां नहीं मिले। 

महाकाल मंदिर के बाहर से गिरफ्तार हुआ विकास दुबे

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे को बृहस्पतिवार सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस छह दिनों उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी से पहले दुबे ने मंदिर में जाने के लिए टिकट और प्रसाद खरीदा। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि दुबे के दो साथियों बिट्टू और सुरेश को भी गिरफ्तार किया गया है। मिश्रा के मुताबिक, दुबे कार से महाकाल मंदिर पहुंचा था। मौके पर मौजूद एक कांस्टेबल ने उसकी शिनाख्त की और इसके तीन अन्य सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट किया गया। उसे पूछताछ के लिए बगल में ले जाया गया और फिर गिरफ्तार कर लिया गया। 

Web Title: Vikas Dubey's wife and son arrested by Lucknow Police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे