कनार्टकः आंखों के सामने से भाग गए आरोपी, पीछे-पीछे भागते रहे पुलिसकर्मी, सामने आया CCTV फुटेज

By भारती द्विवेदी | Published: March 11, 2018 07:54 PM2018-03-11T19:54:36+5:302018-03-11T19:54:36+5:30

अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज में दिखा कि कैसे वो दोनों ही आरोपी आराम से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए हैं।

VIDEO Two men taken into custody by police escape from a hospital in Bagalkot where they were taken for a medical checkup | कनार्टकः आंखों के सामने से भाग गए आरोपी, पीछे-पीछे भागते रहे पुलिसकर्मी, सामने आया CCTV फुटेज

कनार्टकः आंखों के सामने से भाग गए आरोपी, पीछे-पीछे भागते रहे पुलिसकर्मी, सामने आया CCTV फुटेज

कर्नाटक, 11 मार्च: कर्नाटक के बागलकोट अस्पताल से हिरासत में लिए गए दो आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस कस्टडी में इनदोनों आरोपियों को मेडिकल चेकअफ के लिए ले जाया गया था। जहां दोनों ही आरोपी पुलिस वालों को चकमा देकर फरार हो गए हैं। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज में दिखा कि कैसे वो दोनों ही आरोपी आराम से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए हैं। हालांकि बाद में एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। 


झारखंड में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में दिखा पूरा सीन

रांची के बाहरी इलाके में रविवार को अज्ञात बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक जिला नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी है। लोहारडग्गा जिले के भाजपा कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता को दो लोगों ने पिस्का रेलवे क्रासिंग पर गोली मार दी। 

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दो युवक मौके पर पहुंचे, जिसमें से एक ने भाजपा नेता की पीछे से उनकी गर्दन पर गोली मारी।

गुप्ता पिछले दो-तीन दिनों से रांची के नागारी इलाके में एक जमीन के चारों ओर दीवार के निर्माण कार्य की निगरानी के लिए आ रहे थे। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घटना की निंदा की है। झारखंड के अधिकारियों ने हत्या की जांच के लिए एक विशेष टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है।

Web Title: VIDEO Two men taken into custody by police escape from a hospital in Bagalkot where they were taken for a medical checkup

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे