लाइव न्यूज़ :

Varanasi: 19 वर्षीय युवती के साथ 23 ने किया सामूहिक रेप?, 9 आरोपी अरेस्ट,  29 मार्च से 4 अप्रैल के बीच कई होटलों और हुक्का बार में ले जाकर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2025 14:50 IST

Varanasi: सहायक पुलिस आयुक्त विदुश सक्सेना ने बताया कि लालपुर पांडेयपुर इलाके में एक युवती के साथ कथित रूप से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अभी तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी को रिमांड पर भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों को पकड़ने के लिए खोजबीन अभियान जारी है और जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित युवती ठीक है और पुलिस लगातार उसके परिवार से संपर्क बनाये हुए है।आपको जो भी पूछना है, आप पुलिस से बात कर लो।

Varanasi: वाराणसी शहर में 19 वर्षीय एक युवती के साथ कथित रूप से 23 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी को रिमांड पर भेज दिया है। बुधवार को यह जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाकी आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। सहायक पुलिस आयुक्त विदुश सक्सेना ने बताया कि लालपुर पांडेयपुर इलाके में एक युवती के साथ कथित रूप से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अभी तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी को रिमांड पर भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए खोजबीन अभियान जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सक्सेना ने बताया कि पीड़ित युवती ठीक है और पुलिस लगातार उसके परिवार से संपर्क बनाये हुए है। पीड़िता के परिजनों ने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया। उसकी मां ने कहा, ‘‘ आपको जो भी पूछना है, आप पुलिस से बात कर लो।’’

अधिकारियों ने बताया कि युवती कुछ युवकों के साथ 29 मार्च को कहीं गई थी और जब वह घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने चार अप्रैल को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पहले कहा था कि जब पुलिस ने युवती को बरामद किया तो उसने दुष्कर्म के बारे में नहीं बताया। लेकिन युवती के परिवार ने छह अप्रैल को एक शिकायत दर्ज कराई जिसमें युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद इस मामले में 12 नामजद और 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने नामजद आरोपियों की पहचान राज विश्वकर्मा, समीर, आयुष, सोहैल, दानिश, अनमोल, साजिद, जहीर, इमरान, जैब, अमन और राज खान के रूप में की है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के हवाले से बताया कि 29 मार्च से चार अप्रैल के बीच ये आरोपी उसे कई होटलों और हुक्का बार में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी 29 मार्च को अपने दोस्त के घर गई थी। उन्होंने बताया, “वापस लौटते समय उसकी मुलाकात राज विश्वकर्मा से हुई जो उसे लंका में अपने कैफे में ले गया जहां राज और उसके अन्य दोस्तों ने उसके साथ “गलत काम” किया। महिला ने आरोप लगाया,‘‘ अगले दिन मेरी बेटी समीर नामक लड़के से मिली जो अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर था।

समीर युवती को अपने मोटरसाइकिल पर एक हाइवे पर ले गया और मोटरसाइकिल पर ही उसके साथ “गलत काम” किया और युवती को नदेसर में छोड़ दिया।” पीड़िता की मां ने कहा,“अगले दिन 31 मार्च को आयुष नाम का लड़का अपने पांच साथियों- सोहैल, दानिश, अनमोल, साजिद और जहीर के साथ युवती को सिगरा में कंटिनेंटल कैफे ले गया और उसे नशीला पेय पिलाया तथा एक एक करके दुष्कर्म किया।”

उन्होंने कहा, “एक अप्रैल को साजिद नाम का लड़का अपने दोस्तों के साथ उसे एक होटल में ले गया जहां दो-तीन अन्य लोग मौजूद थे। वहां एक व्यक्ति ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसे बाहर फेंक दिया। जैसे ही वह उस स्थान से निकल रही थी, वह रास्ते में इमरान नाम के एक लड़के से मिली। उसने भी युवती को नशीला पेय पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

युवती के चीखने पर वह उसे होटल के बाहर छोड़कर भाग गया।” पीड़िता की मां ने तहरीर में आगे कहा है कि दो अप्रैल को राज खान नामक एक लड़का उनकी बेटी को हुकुलगंज में अपने मकान की छत पर ले गया जहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब लड़की चिल्लाई तो लड़के ने उसे नशे की हालत में अस्सी घाट ले जाकर छोड़ दिया।

तहरीर के मुताबिक, तीन अप्रैल को दानिश नाम का व्यक्ति युवती को अपने दोस्त के कमरे में ले गया जहां सोहैल, सोहैब और कुछ अन्य लड़कों ने कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। बाद में वे युवती को चौकघाट के पास छोड़ गए। अगले दिन चार अप्रैल को युवती अपने घर आई और परिजनों को आप बीती सुनाई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो