लाइव न्यूज़ :

Valentine's Week: पत्नी ने रोज डे पर पति को गुलाब और शराब परोसा, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 13, 2026 14:13 IST

Valentine's Week: सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया एक वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो के इंटरनेट पर फैलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पति को गुलाब का फूल देने के बाद बड़े ही गर्व से शराब परोसती नजर आ रही है।बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, सार्वजनिक रूप से शराब का प्रदर्शन करना भारी पड़ गया।

पटनाः बिहार में मुंगेर जिले सदर थाना ओलाके में रोज डे पर पति को गुलाब और शराब देकर प्यार जताना एक महिला को महंगा पड़ गया। दरअसल, वर्तमान में बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, ऐसे में सार्वजनिक रूप से शराब का प्रदर्शन करना भारी पड़ गया। वायरल वीडियो में महिला, जिसकी पहचान कंचन देवी के रूप में हुई है, अपने पति को गुलाब का फूल देने के बाद बड़े ही गर्व से शराब परोसती नजर आ रही है। इस वीडियो के इंटरनेट पर फैलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया एक वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

अब इस पूरे प्रकरण में महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्रात जानकारी के अनुसार कंचन देवी ने रोज डे के मौके पर अपने पति को खास अंदाज में सरप्राइज देने का प्लान बनाया था। उन्होंने पहले अपने पति को गुलाब का फूल दिया और फिर उसी दौरान एक वीडियो रिकॉर्ड किया।

वीडियो में आगे दिखता है कि वह अपने पति को एक गिलास में शराब डालकर देती हैं और साथ में शराब की बोतल भी दिखाई देती है। पति इस दौरान मुस्कुराते हुए नजर आते हैं और माहौल सामान्य दिखता है। मामला तब और गंभीर हो गया जब कंचन देवी की एक और तस्वीर सामने आई, जिसमें वह एक ब्यूटी पार्लर के अंदर हाथ में पिस्टल लेकर पोज देती दिख रही हैं।

मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया और महिला के घर पर छापेमारी की। जांच में पता चला कि तस्वीर में दिख रही पिस्टल दीनदयाल चौक निवासी विशाल कुमार की लाइसेंसी हथियार है। हालांकि हथियार वैध है, लेकिन किसी अनधिकृत व्यक्ति को इसके साथ फोटो खिंचवाने या सोशल मीडिया पर प्रदर्शन करने देना कानूनन अपराध है।

मुंगेर एसपी ने पुष्टि की है कि कंचन देवी और हथियार के मालिक विशाल कुमार दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी वाले राज्य में प्रतिबंधित पदार्थों को बढ़ावा देना और हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

फिलहाल पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। एसपी ने साफ कहा है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे मामला सोशल मीडिया से जुड़ा ही क्यों न हो।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो