लाइव न्यूज़ :

वैशालीः माता-पिता ने मुंह दबाकर 14 और 12 साल की दो बेटियों को मार डाला, एक बेटी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक पास की थी, जानें वजह 

By एस पी सिन्हा | Updated: April 15, 2023 17:32 IST

बिहार में वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के मणी भकुरहर गांव के मुखिया नीरज सिंह ने बताया कि 20-25 दिन पहले बच्ची किसी लड़का के साथ भाग गई थी। परिवार में इसी को लेकर आवेश था। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।घटना के बाद से परिजन में कोहराम मच गया है।घटना की सूचना पर पहुंची सराय थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पटनाः बिहार में वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के मणी भकुरहर गांव में सगी बहनों की ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। माता-पिता ने ही दोनों बेटियों की हत्या कर दी। दोनों का मुंह दबाकर मार डाला गया। दोनों बेटियां नरेश कुमार और रिंकू देवी की रोशनी कुमारी (14) ने इसी साल बिहार बोर्ड मैट्रिक पास की थी।

वहीं, दूसरी बहन तन्नू कुमारी (12) 9वीं कक्षा में थी। महिला ने बताया कि दोनों घर से बार-बार भाग जाती थी, इसलिए परेशान होकर उनकी हत्या कर दी। वहीं पिता फरार है। हत्या के बाद मां रोती-बिलखती रही। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद से परिजन में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पर पहुंची सराय थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आरोपी मां ने बताया कि दोनों बेटियां शुक्रवार रात घर में सो रही थीं। मैंने मुंह दबाकर दोनों को मार डाला। इस हत्या में कोई और शामिल नहीं है। मैंने अकेले ही दोनों को मारा है। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस को देखते ही आरोपित पिता मौके से फरार हो गया।

मां को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि पिता कोलकाता में रहता था। पूछताछ के दौरान आरोपित मां ने बताया कि दोनों बेटियां बार-बार घर से भाग जाती थी। इस कारण सभी लोग दोनों से तंग थे। माता-पिता ने दोनों की गला दबा कर हत्या कर दी।

इस संबंध में सराय थानाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों सगी बहन की हत्या मां ने किया है। पिता फिलहाल मौके से फरार है। ऑनर किलिंग का मामला है। जांच पड़ताल किया जा रहा। पुलिस ने आरोपी मां रिंकू देवी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही।

दोनों बहनों के शव को कब्जे में लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी करते हुए आरोपित पिता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी है। वहीं, गांव के मुखिया नीरज सिंह ने बताया कि 20-25 दिन पहले बच्ची किसी लड़का के साथ भाग गई थी। परिवार में इसी को लेकर आवेश था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो