लाइव न्यूज़ :

Vaishali: घरवाले ने जबरदस्ती करवा दी शादी?, सुहागरात से पहले दुल्हा रवि कुमार भारती ने की खुदकुशी, हाथों से मेहंदी मिटने से पहले ही विधवा!

By एस पी सिन्हा | Updated: March 1, 2025 16:14 IST

Vaishali: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर के सदर अस्पताल में भेज दिया और इस मामले के छानबीन में जुट गई है।

Open in App
ठळक मुद्देरवि के परिजनों और नई नवेली दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक का नाम रवि कुमार भारती बताया जा रहा जिसकी उम्र 25 वर्ष थी।छपरा के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले महमदपुर मठिया का रहने वाला था।

Vaishali: बिहार में वैशाली जिले से एक झकझोर देने वाली आई घटना से सनसनी मच गई। दरअसल, अपनी सुहागरात से पहले ही युवक ने जान दे दी। ऐसे में एक निर्दोष लड़की अपनी हाथों से शादी की मेहंदी मिटने से पहले ही विधवा हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपनी शादी के पक्ष में नहीं था और उसने अपने घरवालों को इस बारे मे बताया था। घरवालों ने लड़की पक्ष से संपर्क कर उनके सामने यह बात रखी, मगर लड़की वाले माने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने परिवार पर शादी का दवाब बनाने लगे। मृतक का नाम रवि कुमार भारती बताया जा रहा जिसकी उम्र 25 वर्ष थी।

वह छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले महमदपुर मठिया का रहने वाला था। लेकिन हाजीपुर में उसके परिवार वाले रहते थे। रवि भारती के पिता अशोक भारती ने बताया कि उनका पुत्र रवि इस शादी को लेकर खुश नहीं था, तीन भाइयों में सबसे छोटा रवि शादी के दिन भी ख़राब मूड में था। 20 फरवरी को फलदान के बाद अचानक से लड़के ने शादी से इंकार कर दिया।

फिर मामले ने तूल पकडा ऐर लड़की वाले मांझी थाना पहुंच गए। पुलिस और समाज के लोगों द्वारा हस्तक्षेप के बाद 24 फरवरी को शादी संपन्न कराया गया। परिजनों के अनुसार चौठारी कार्यक्रम के बाद शुक्रवार को रवि की सुहागरात थी, दिन में ही वह बैंक के जरूरी काम का बहाना बनाकर हाजीपुर के लिए निकला था।

लेकिन घर वापस नहीं लौटा, ना ही किसी के फोन का कोई जवाब दिया। खोजबीन करने के बाद जब परिजन हाजीपुर स्थित चकसुल्तानी में अपने घर पहुंचे तो वहां घर का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लागने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो बगल के मकान के छत पर से झांकने के बाद कमरे के बिस्तर पर रवि का मृत शरीर दिखा। जिसके बाद दरवाजे को तोड़कर परिजन अंदर पहुंचे।

बताया जा रहा कि शादी से नाराज चल रहे रवि ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर के सदर अस्पताल में भेज दिया और इस मामले के छानबीन में जुट गई है। इस दुखद घटना के बाद रवि के परिजनों और उसकी नई नवेली दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो