लाइव न्यूज़ :

यूपी: उन्नाव का सनसनीखेज मामला, काम के पहले दिन अस्पताल की छत पर फंदे से लटकी मिली नर्स, परिवार ने रेप का लगाया आरोप

By विनीत कुमार | Updated: May 1, 2022 08:47 IST

यूपी के उन्नाव में नर्स का शव अस्पताल की छत पर लगे सरिया में रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। इसके बाद परिवार ने अस्पताल के मालिक सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के उन्नाव के बंगारमउ इलाके की सनसनीखेज घटना, पुलिस ने जांच शुरू की।न्यू नवजीवन नर्सिंग होम में काम के पहले दिन नर्स का शव लटका हुआ मिला, नाइट शिफ्ट में थी नर्स

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शनिवार को एक निजी नर्सिंग होम की दीवार से महिला का शव लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार ने आरोप लगाया है कि महिला का पहले रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। महिला का शव जिस नर्सिंग होम की दीवार से लटका मिला, वहां बतौर नर्स उसने अपना काम शुक्रवार को शुरू किया था।

पूरी घटना उन्नाव जिले के बंगारमउ इलाके की है। यहां दुल्लापुरवा गांव के पास न्यू नवजीवन नर्सिंग होम संचालित है। 18 साल की मृत लड़की इसी नर्सिंग होम से जुड़ी थी। इस मामले में पुलिस ने परिवार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में परिवार ने चार लोगों पर आरोप दर्ज कराए हैं।

अस्पताल के मालिक सहित चार के एफआईआर में नाम

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार बंगारमउ पुलिस की ओर से बताया गया कि लड़की का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने कहा, 'हम मामले की जांच कर रहे हैं। मृत लड़की की मां ने एफआईआर में चार लोगों के नाम लिए हैं। इसमें अस्पताल के मालिक का नाम भी शामिल है।'

लड़की का शव अस्पताल के बाहरी दीवार से लटका हुआ शव शनिवार सुबह करीब 11 बजे कुछ लोगों ने सबसे पहले देखा। शव अस्पताल की छत पर लगे सरिया पर रस्सी के सहारे लटका हुआ था। लड़की ने 29 अप्रैल को ही अस्पताल ज्वाइन किया था और नाइट शिफ्ट में थी। पुलिस के अनुसार उसने अस्पताल के पास ही एक कमरा भी किराया पर लिया था।

परिवार के अनुसार दिन में अस्पताल में कोई मरीज नहीं था, इसलिए नर्स अपने कमरे पर लौट आई। पुलिस ने परिवार की ओर से कराई गई शिकायत के हवाले से बताया, 'रात करीब 10 बजे उसे अस्पताल के मालिक की ओर से फोन आया, जिसने उसे नाइट शिफ्ट करने को कहा।'

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश समाचारUnnao
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?