लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में भूमि विवाद से परेशान शख्स ने थाने में किया आत्मदाह, पीड़ित की हालत गंभीर

By अंजली चौहान | Updated: October 26, 2023 13:18 IST

राम बुझारत को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें लखनऊ के केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बताई गई।

Open in App

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से रौंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। बलरामपुर जिले में एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने भूमि विवाद से परेशान होकर पुलिस स्टेशन के सामने आत्मदाह कर लिया। राम बुझारत को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें लखनऊ के केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बताई गई थी। 

जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिये गये हैं। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कहा कि एक लेखपाल और राजस्व टीम गैड़ास बुजुर्ग पुलिस स्टेशन में भूमि संख्या 237 से संबंधित मामले की जांच कर रही है।

कुमार ने बताया कि रात करीब 10.30 बजे, राम पुलिस स्टेशन पहुंचा और इससे पहले कि कोई उसे रोक पाता, उसने खुद को आग लगा ली। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया।

एसपी ने बताया कि पीड़ित ने अपनी जमीन संख्या 237 के विवाद को लेकर 23 अक्टूबर को गैड़ास बुजुर्ग थाने में लिखित शिकायत दी थी। हमने जांच के लिए पहले ही एक लेखपाल, एडीएम और एक पुलिस अधिकारी की एक टीम गठित कर दी थी। 

टॅग्स :Balrampurउत्तर प्रदेशक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?