लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: पिता ने दो मासूम बेटियों को पत्थर से कुचलकर मार डाला, नशे में चूर था बाप, पत्नी को दिया था तलाक

By भाषा | Updated: May 25, 2020 18:08 IST

नशे में आदमी क्या से क्या नहीं कर जाता है। पिता ने पांच और तीन साल की मासूम बेटियों को मार डाला। पत्नी से पहले ही तलाक ले लिया था। घटना के बाद लोगों ने रोष प्रकट कर पिता को जिंदा मारने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह ने सोमवार को बताया कि आरोपी जैनब ने रविवार को शराब के नशे में अपनी बेटियों अलूमिन निशा (5)और रूबी (3) की हत्या कर दी।सिंह ने बताया कि बच्चियां आपस में झगड़ रही थीं, जिससे नाराज होकर जैनब ने दोनों की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी।

संत कबीरनगरः संत कबीरनगर के बेलहर थानाक्षेत्र के बबेथू गांव में एक व्यक्ति ने अपनी दो मासूम बच्चियों की कथिततौर पर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह ने सोमवार को बताया कि आरोपी जैनब ने रविवार को शराब के नशे में अपनी बेटियों अलूमिन निशा (5)और रूबी (3) की हत्या कर दी। सिंह ने बताया कि बच्चियां आपस में झगड़ रही थीं, जिससे नाराज होकर जैनब ने दोनों की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि जैनब ने पत्नी को तलाक दे दिया था और अपनी बेटियों के साथ रहता था। 

ठाणे में पांच लोगों के समूह ने एक व्यक्ति की जान ली

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के उल्हासनगर में रविवार आधी रात को 24 साल के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी और इस संबंध में पुलिस पांच आरोपियों को ढूंढ रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शदाब शेख और पांच अन्य लोग तीन मोटरसाइकिलों से हाजी मलंग के लिए निकले थे और रात करीब डेढ़ बजे उनका पांच अन्य लोगों के समूह से सामना हो गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ पांच लोगों के इस (दूसरे समूह) ने शेख एवं अन्य मोटरसाइकिल सवारों पर हमला बोल दिया। घायल शेख की मौत हो गयी जबकि उसके अन्य साथी वहां से भाग गये। पांच आरोपी भी वहां से भाग गये। हमने हत्या की शिकायत दर्ज कर ली है।’’ 

बुजुर्ग की हत्या के आरोप में नाबालिग गिरफ्तार

नोएडा के ईशुपुर गांव में रहने वाले रक्षा मंत्रालय में एक अधिकारी के 75 वर्षीय पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 22 मई की देर रात थाना दनकौर क्षेत्र के ईशुपुर गांव में रहने वाले राजेंद्र शर्मा (75) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।

उनके बेटे राकेश शर्मा रक्षा मंत्रालय में अधिकारी हैं और उन्होंने थाना दनकौर में हत्या का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने सोमवार को एक 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया और उसके पास से लूटा हुआ मोबाइल फोन और टार्च बरामद की।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोर के पिता 13 वर्ष पहले घर छोड़कर कहीं चले गए थे और दो वर्ष पहले उसकी मां की मृत्यु हो गई थी जिसकी वजह से वह अपने नाना-नानी के घर में रह रहा था। उन्होंने बताया कि वह गलत संगत में पड़ गया था और करीब डेढ़ वर्ष से राजेंद्र शर्मा को जानता था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पैसे लूटने के इरादे से उनके ऊपर ईंट और छुरे से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल फोन और टॉर्च लूटकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...