लाइव न्यूज़ :

बरेली, अमेठी और एटा में धनतेरस पर मातम, 7 की मौत और 12 घायल, ईको वैन के परखच्चे उड़े और कई यात्री वैन के अंदर फंसे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2025 20:21 IST

Uttar Pradesh: थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान बरेली के गांव बबूरी निवासी दीपक कुमार (20) और देवेंद्र कुमार (22) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि हादसा इतना भयंकर था कि ईको वैन के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री वैन के अंदर फंसे रह गए।शनिवार सुबह ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बरेली/अमेठी/एटाः उत्तर प्रदेश के बरेली, अमेठी और एटा जिलों में अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बरेली में शुक्रवार आधी रात के बाद जिले के भुता थाना क्षेत्र के ग्राम बारहेपुरा-बीसलपुर रोड पर ईको वैन और बस की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा इतना भयंकर था कि ईको वैन के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री वैन के अंदर फंसे रह गए।

ये लोग दीपावली पर घर जा रहे थे। बरेली (दक्षिण) की पुलिस अधीक्षक अंशिका वर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान चालक राकेश (35), गौरव (19) और जितेंद्र (20) के रूप में हुई है। राकेश खगड़िया के रहने वाले थे, जबकि गौरव लहुआ और जितेंद्र पीलीभीत के खदेवा खुर्रा गांव के निवासी थे।

पुलिस और अग्निशमन दल ने देर रात तक कटर का इस्तेमाल कर फंसे हुए यात्रियों को क्षतिग्रस्त वैन से निकालने के लिए अभियान चलाया। शुरुआती जांच में पता चला है कि अन्य वाहन से आगे निकलने की कोशिश के कारण यह हादसा हुआ। घायलों में से चार की हालत गंभीर बनी हुई है।

अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र की लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर चहेती नगर के पास शनिवार सुबह ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान बरेली के गांव बबूरी निवासी दीपक कुमार (20) और देवेंद्र कुमार (22) के रूप में हुई है।

यादव ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। एटा जिले में शुक्रवार रात अलग-अलग मोटरसाइकिल टक्करों में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पहला हादसा जैथरा इलाके के बहगो गांव के पास हुआ, जहां दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें 70 साल के श्यामवीर की मौत हो गई और उनके पोते हिमांशु तथा दो अन्य घायल हो गए। दूसरी घटना में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में सत्यम (16) नाम के किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...