लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar: खुली दुकानें बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर लाठी-डण्डे से हमला, दस गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 10, 2020 20:59 IST

भारत कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए बड़ी जंग लड़ रहा है। देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। देश भर में कोरोना संकट तेजी बढ़ता जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे10 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है और शेष की तलाश की जा रही है। पुलिस ने तीन दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद एवं दो दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शुक्रवार को गोवर्धन कस्बे के आन्यौर परिक्रमा मार्ग के नगला भीमनगर में लॉकडाउन के दौरान खुली हुई दुकानों को बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया।

पुलिस ने तीन दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद एवं दो दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 10 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है और शेष की तलाश की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार दोपहर दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि आन्यौर परिक्रमा मार्ग के भीमनगर गांव में दुकानें खुली हुई हैं। इस पर थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया।

पथराव की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी राहुल यादव व क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की ओर से दारोगा सत्यप्रकाश सिंह ने 36 लोगों के खिलाफ नामजद एवं 25 से अधिक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। उपजिलाधिकारी राहुल यादव का कहना है कि बार-बार चेतावनी के बाद भी लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। लॉकडाउन कोरोना वायरस जैसी बीमारी से बचने के लिए है। लोग कानून को हाथ में न लें।

भीमनगर में लॉकडाउन के उल्लंघन को रोकने का प्रयास कर रही पुलिस पर हमला किया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी (गोवर्धन) जितेंद्र कुमार ने बताया कि परिक्रमा मार्ग के भीमनगर में लॉकडाउन के उल्लंघन में पुलिस पहुंची थी, जहां लोगों ने पुलिस टीम पर लाठी-डण्डे चलाए और पथराव भी किया है। 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश में कोरोनाCoronavirus in Uttar Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...