लाइव न्यूज़ :

यूपी: PUBG का ऐसा नशा! मां ने गेम खेलने से रोका तो 16 साल के बेटे ने गोली मारकर ले ली जान, दो दिन शव को छिपाए रखा

By विनीत कुमार | Updated: June 8, 2022 08:31 IST

लखनऊ में एक किशोर ने मां की इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी क्योंकि उन्होंने उसे PUBG गेम खेलने से रोका था। हत्या के बाद किशोर ने मां का शव दो दिन घर में छिपाए रखा।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के लखनऊ का मामला, नाबालिग ने ली मां की जान।नाबालिग ने मां की हत्या के बाद मां का शव छुपाए रखा, गेम खेलने से रोकने को लेकर हुई थी मां से बहस।पुलिस के अनुसार जांच के दौरान नाबालिग ने फर्जी कहानी बताकर पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। 16 साल के एक लड़के ने ऑनलाइन वीडियो गेम खेलने से रोकने पर अपनी ही मां की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार किशोर PUBG गेम खेलता था लेकिन उसकी मां हमेशा उसे इसके लिए मना करती थी। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पूर्वी लखनऊ के एडीसीपी कासिम आबिदी ने मंगलवार को बताया, 'घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। जांच की गई। जांच के दौरान पता चला कि 16 साल बेटे ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। नाबालिग ने मां द्वारा उसे PUBG गेम खेलने से मना करने पर गोली मार दी।'

पुलिस के अनुसार किशोर ने अपने पिता के पिस्टल से शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को मां को गोली मारी। अधिकारियों के अनुसार गोली लगने के तत्काल बाद महिला की मौत हो गई।

मां की हत्या के बाद छिपाए रखा शव

पुलिस के अनुसार किशोर ने हत्या के बाद शव को छिपा दिया और दो दिन तक अपनी 9 साल बहन के साथ घर पर ही रहा। पुलिस के अनुसार नाबालिग ने शव के दुर्गंध को दूर करने के लिए रूम फ्रेशनर का भी इस्तेमाल किया। साथ ही उसने अपनी बहन को कथित अपराध के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी थी।

बाद में पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर किशोर ने मां की मौत के संबंध में फर्जी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। नाबालिग के पिता फौज में हैं। किशोर ने पुलिस को बताया कि महिला को एक बिजली मिस्त्री ने गोली मारी जो किसी काम से घर पर आया था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हमने लड़के को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।' अधिकारी के अनुसार लड़का PUBG खेलने का आदी था और अक्सर इसे खेलता था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याउत्तर प्रदेश समाचारलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...