लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा: पिता ने अपने बेटे को मारी गोली, ये थी वजह

By नियति शर्मा | Updated: April 25, 2019 16:17 IST

हामिद छह महीने पहले ही किन्नर समाज में शामिल हुआ था और उसने अपने साथियों के साथ शादियों में जा कर नाचना और गाना भी शुरू कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने हामिद के भाई को अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने को कहा हैपुलिस ने बताया कि शाम 6 बजे पड़ोसियों ने हामिद के घर से बंदूक चलने की आवाज सुनी

ग्रेटर नोएडा के 25 साल के युवक हामिद उर्फ हिना को उसके ही पिता ने गोली मार दी। घटना बुधवार की है। रिपोर्ट्स के अनुसार पिता कथित तौर पर बेटे के दादरी में रज्जाक कॉलोनी में रहने वाले किन्नर समाज से जुड़ने पर नाराज थे। युवक हामिद उर्फ हिना के पिता पेशे से मोटर मैकेनिक हैं। 

पुलिस ने बताया कि शाम 6 बजे पड़ोसियों ने हामिद के घर से बंदूक चलने की आवाज सुनी और उसके बाद हामिद के परिवार वालों को एम्बुलेंस में जाते हुए देखा था। बाद में पड़ोसियों ने ही इस घटना की खबर पुलिस को दी।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार एसपी विनीत जयसवाल ने बताया कि पुलिस को इस घटना की जानकारी सुबह 11 बजे मिली। इसके बाद पुलिस की टीम, फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ हामिद के घर पहुंची। पुलिस के अनुसार उस वक्त घऱ पर कुछ महिलाएं ही मौजूद थीं। 

महिलाओं ने पहले तो जानकारी छिपाने की कोशिश की पर पुलिस को मौके से चादर बरामद हुआ जिस पर खून लगा हुआ था। पुलिस को हामिद के बिस्तर से भी खून के निशान मिले। पुलिस ने आशंका जताई कि हामिद को गोली तब मारी गई थी जब वह सो रहा था। हामिद ने अपने आप को चादर से ढका हुआ था जिसके वजह से निशाना चूक गया और हामिद के हाथ में गोली लग गई।

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि पुलिस की एक टीम को हामिद के पास अस्पताल में भेज दिया गया है। हामिद ने बताया कि उसे उसके पिता ने गोली मारी है क्योंकि वह उसे लेकर हमेशा शर्मिंदा महसूस करता था। पुलिस ने हामिद के भाई को लिखित शिकायत दर्ज कराने को कहा है। 

बहरहाल, पिता आरोपी फरार हैं और क्राइम में इस्तेमाल हुआ हथियार भी बरामद नहीं हुआ है।  पूछताछ के दौरान हामिद के पड़ोसी मुहम्मद अली ने बताया कि हामिद की शादी हुई थी। हालांकि जब उसकी पत्नी को पता चला कि वह किन्नर है तो वह हामिद को छोड़ कर चली गई। 

हामिद छह महीने पहले ही किन्नर समाज में शामिल हुआ था और अपने साथियों के साथ शादियों में जा कर नाचना और गाना भी शुरू किया था। इन सब के वजह से उसके पिता बहुत अपमानित महसूस करते थे। हामिद को गोली लगने से एक रात पहले ही उसके काम को लेकर उसकी परिवार वालों से तकरार हुई थी।

टॅग्स :दिल्ली क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?