लाइव न्यूज़ :

इलाहाबाद में दलित छात्र की हत्या पर भड़के पूर्व सीएम अखिलेश, कहा- बद से बदतर स्थिति भाजपा राज में

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 12, 2018 13:07 IST

उत्तर प्रदेश इलाहाबाद में 11 फरवरी को दलित युवक दिलीप सरोज की हत्या हुई थी।

Open in App

उत्तर प्रदेश इलाहाबाद में कटरा इलाके में लॉ के दलित छात्र दिलीप सरोज की कुछ दबंगों ने पीट-पीटकर बेहरहमी से हत्या कर दी। यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के बाद भाजपा सरकार एक बार फिर से घेरे में आ रही है। यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव वे 26 वर्षीय दिलीप सरोज की हत्या पर दुख जताते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा है, 'बेहद दु:खद ! 26 वर्षीय दिलीप सरोज का इलाहाबाद में सरेआम क़त्ल! लाचार क़ानून व्यवस्था, बद से बदतर होती स्थिति भाजपा राज में ' इलाहाबाद पुलिस के मुताबिक घटना की सीसीटीवी फूटेज सामने आने के बाद दिलीप पर हमला करने वाले कौन हैं, इसकी पहचान हो गई है। पुलिस ने इस मामले में होटल के वेटर को अरेस्ट भी कर लिया। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज हो गई है। वहीं इस मामले में यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने इलाहाबाद पुलिस से मामले की रिपोर्ट तलब की है। एसएसपी ने लापरवाही पर चौकी इंचार्ज कटरा दयाराम व सिपाही सरफराज अहमद को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी सिटी सिद्धार्थ मीणा को सौंपी है और अब आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।

क्या था पूरा माजरा

9 फरवरी की रात दिलीप सरोज कालका रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। खाना खाते वक्त दिलीप सरोज का पैर गलती से वहां बैठे कुछ लोगों से टकरा गया। इसके बाद उन बदमाशों ने दिलीप सरोज को पीटना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पीटते वक्त उन लोगों ने कुछ अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। बाइक और फॉर्च्यूनर से आए करीब आधा दर्जन लोगों ने दिलीप को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। दबंगों ने दिलीप सरोज को हॉकी स्टिक, रॉड से पिटाई की।   9 फरवरी की रात को ही दिलीप को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां 10 फरवरी को वह इलाज के दौरान कौमा में चला गया था। जहां 11 फरवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। 

टॅग्स :अखिलेश यादवइलाहाबादउत्तर प्रदेशबीजेपीसमाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला