लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh Cricket Team: टीम में खेलना है तो 10 लाख दो!, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के सहयोगी अकरम सैफी समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात को लेकर केस, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2024 11:13 IST

Uttar Pradesh Cricket Team: सदर कोतवाली थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रमोद मिश्रा ने बताया कि सत्य प्रकाश यादव नामक व्यक्ति ने सोमवार को कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम में चयन के लिए उससे रिश्वत ली गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसका करियर खत्म करने की धमकी दी। धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपनी शिकायत में शुक्ला के बारे में कुछ भी जिक्र नहीं किया है।

Uttar Pradesh Cricket Team: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के सहयोगी कहे जाने वाले अकरम सैफी समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात और आपराधिक धमकी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। सदर कोतवाली थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रमोद मिश्रा ने बताया कि सत्य प्रकाश यादव नामक व्यक्ति ने सोमवार को कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम में चयन के लिए उससे रिश्वत ली गई थी।

जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसका करियर खत्म करने की धमकी दी। मिश्रा ने बताया कि यादव की शिकायत पर अनुभव मिश्रा, अनुराग मिश्रा और अकरम सैफी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि यादव ने अपनी शिकायत में शुक्ला के बारे में कुछ भी जिक्र नहीं किया है। यादव ने आरोप लगाया है कि अनुराग मिश्रा ने उनसे 10 लाख रुपये की मांग की, जिस पर उन्होंने आठ लाख रुपये नकद दिए और अपने चाचा और पिता के खाते से कुछ रकम अनुराग और भाई अनुभव मिश्रा के खातों में ट्रांसफर कर दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रकम ट्रांसफर होने के बाद यादव आश्वासन देते रहे लेकिन बाद में जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो उन्हें धमकी दी गई और कहा गया कि उनका करियर खत्म कर दिया जाएगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबीसीसीआईRajiv Shuklaकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी