चित्रकूट जेल में गैंगवार! एक बंदी ने दो कैदियों की गोली मारकर हत्या की, खुद भी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया

By विनीत कुमार | Published: May 14, 2021 02:16 PM2021-05-14T14:16:45+5:302021-05-14T15:15:44+5:30

चित्रकूट जेल शुक्रवार को गोलियों की आवाज से दहल गया। बदमाशों के दो गुटों में ये झड़प हुई। सीतापुर के शार्प शूटर अंशुल दीक्षित ने दो कैदियों को गोली मारी फिर खुद भी पुलिस की कार्रवाई में मारा गया।

Uttar Pradesh chitrakoot jail gangwar prisoner killed two inmates himself was also killed | चित्रकूट जेल में गैंगवार! एक बंदी ने दो कैदियों की गोली मारकर हत्या की, खुद भी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया

चित्रकूट जेल में कैदियों के बीच गोलीबारी (फोटो-एएनआई)

Highlightsउत्तर प्रदेश के चित्रकूट जेल में शुक्रवार को हुई गोलीबारी, कुल तीन बदमाश मारे गएफायरिंग दो गुटों के बीच हुई, अंशुल दीक्षित ने मुकीम काला और मिराजुद्दीन को गोलियों से भून डालाइसके बाद अंशुल दीक्षित भी खुद पुलिस की कार्रवाई में मारा गया

उत्तर प्रदेश चित्रकूट जेल में बदमाशों के बीच गोलीबारी और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आपसी झड़प में एक बंदी ने दो अन्य कैदियों की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में गोली मारने वाला कैदी जेल सुरक्षाकर्मियों की कार्रवाई में मारा गया।

रगौली जेल के जेलर एस.पी. त्रिपाठी के अनुसार जेल में बंद कुछ कैदियों के बीच हुई आपसी झड़प के दौरान एक बंदी ने दो कैदियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में जेल सुरक्षाकर्मियों ने उसे भी मार गिराया। 

पीटीआई के अनुसार जेलर त्रिपाठी ने कहा कि अभी फिलहाल जिले के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। घटना की पूरी जानकारी बाद में दी जाएगी। एक सवाल के जवाब में जेल अधिकारी ने बताया कि बीच-बचाव करने गए एक सुरक्षाकर्मी का सर्विस रिवाल्वर छीनकर बंदी ने दो कैदियों पर गोली चलाई थी। 

सीतापुर के शार्प शूटर ने मारी मुख्तार के करीबी को गोली

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोलीबारी में सीतापुर के शार्प शूटर अंशुल दीक्षित उर्फ अंशू ने दो अपराधियों मुकीम काला और मिराजुद्दीन को गोलियों से भून डाला। 

इसके बाद कार्रवाई में पुलिस ने अंशुल उर्फ अंशू को मार गिराया। बताया जा रहा है कि अंशु 5 अन्य बंदियों को भी मार देने की धमकी दे रहा था। उसने मुकीम, मेराज के अलावा तीन अन्य कैदियों पर हमला किया था। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

मिराजुद्दीन मुख्तार गैंग का शातिर अपराधी है। वहीं, मुकीम काला ने NIA अफसर तंजील अहमद की दिन दहाड़े हत्या की थी। मुकीम काला पश्चिमी यूपी का गैंगस्टर था। मुकीम पर हत्या औप लूट सहित रंगदारी, अपहरण, फिरौती जैसे 35 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। मुकीम को सहारनपुर जेल से ट्रांसफर कर लाया गया था। वहीं मिराजुद्दीन को बनारस से स्थानांतरित चित्रकूट जेल लाया गया था।

(पीटीआई इनपुट)

Web Title: Uttar Pradesh chitrakoot jail gangwar prisoner killed two inmates himself was also killed

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे