लाइव न्यूज़ :

चिन्मयानंद मामला: आश्रम के पास नाले से मिला पीड़िता का पर्स, चश्मे की तलाश जारी

By भाषा | Updated: November 3, 2019 10:26 IST

बताया जाता है कि मामले में एसआईटी ने अंतिम चरण में अपनी जांच तेज कर दी है क्योंकि चिन्मयानंद की जमानत अर्जी पर आठ नवंबर को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में बहस होनी है।

Open in App

पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल ने मुमुक्षु आश्रम के पास एक नाले में खोज के दौरान पीड़िता का पर्स बरामद किया । सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अब एसआईटी को उस चश्मे की तलाश है जिसमें लगे जासूसी कैमरे की मदद से पीड़िता ने पूर्व केंद्रीय मंत्री की मालिश करते हुए वीडियो बनाया था। एसआईटी सूत्रों ने बताया पीड़िता ने जिस चश्मे की मदद से वीडियो बनाया था, वह चश्मा छात्रा के हॉस्टल से नहीं मिला।

इस चश्मे को अहम सबूत मान रही एसआईटी के एक दल ने आज सुबह मुमुक्षु आश्रम के पास नाले में स्थानीय पुलिस तथा मजदूरों की मदद से खोज की। खोज के दौरान नाले में पीड़िता का पर्स मिला परंतु चश्मा अभी तक नहीं मिल पाया है।

बताया जाता है कि मामले में एसआईटी ने अंतिम चरण में अपनी जांच तेज कर दी है क्योंकि चिन्मयानंद की जमानत अर्जी पर आठ नवंबर को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में बहस होनी है। अदालत ने एसआईटी से सात नवंबर तक जवाब मांगा है। सूत्रों ने बताया कि पीड़िता के पिता और मां से कल शुक्रवार को दोपहर से देर शाम तक एसआईटी ने लंबी पूछताछ की थी।

उल्लेखनीय है कि स्वामी सुखदेवानंद विधि महाविद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा ने 24 अगस्त को एक वीडियो वायरल कर पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद पीड़िता लापता हो गई थी। चिन्मयानंद के अधिवक्ता ओम सिंह ने पीड़िता पर पूर्व केंद्रीय मंत्री से रंगदारी मांगने का एक मामला दर्ज कराया था।

पीड़िता के पिता ने चिन्मयानंद के विरुद्ध भी एक मामला स्थानीय शहर कोतवाली में दर्ज कराया था । इन दोनों मामलों की जांच एसआईटी कर रही है । इस मामले में चिन्मयानंद, पीड़िता और तीन अन्य आरोपी जेल में बंद हैं।

टॅग्स :स्वामी चिन्मयानंदउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी