लाइव न्यूज़ :

Greater Noida dowry murder case: निक्की के परिजनों से मिलीं महिला आयोग की सदस्य, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2025 18:47 IST

Greater Noida dowry murder case: कासना थानाक्षेत्र के सिरसा गांव में निक्की की उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने चार दिन पहले कथित तौर पर जिंदा जलाकर हत्या कर दी थी।

Open in App

Greater Noida dowry murder case: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने बुधवार को निक्की के परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया और कहा कि इस मामले में दोषियों को किसी भी हाल पर बख्शा नहीं जाएगा। निक्की के पैतृक गांव रूपवास दादरी पहुंचीं डॉ. मीनाक्षी ने कहा कि यह अत्यंत दुखद एवं गंभीर घटना है और इस मामले में दोषियों को किसी भी हाल पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, “पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके उपरांत दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।”

डॉ. मीनाक्षी ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए महिला आयोग, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि हमें घरेलू हिंसा एवं दहेज जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ मिलकर विचार करना होगा और ठोस कदम उठाने होंगे।

उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे बेटियों और महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाएं तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में सहयोग करें।

इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त अजीत कुमार सिंह सहित अन्य जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे। कासना थानाक्षेत्र के सिरसा गांव में निक्की की उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने चार दिन पहले कथित तौर पर जिंदा जलाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में निक्की के पति, सास, ससुर और जेठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

टॅग्स :ग्रेटर नोएडाNoida Policeनोएडा समाचारक्राइमनारी सुरक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्टCCTV Footage: वसई में पिता से झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने उसके दो साल के बच्चे को बेहरमी से सड़क पर पटका, फिर सिर लोहे के रॉड पर दे मारा

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मकई के खेत में मिला एक अज्ञात युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?