लाइव न्यूज़ :

यूपी पुलिस एनकाउंटर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड के 2 आरोपी गिरफ्तार, एक-एक लाख का था इनाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2025 10:03 IST

UP Police Encounter: जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से राजू और संजय घायल हो गये।

Open in App

UP Police Encounter: सीतापुर जिले में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्या के मामले में वांछित एक-एक लाख रुपये के इनामी दो अभियुक्तों को बृहस्पतिवार सुबह विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकुर अग्रवाल ने एक बयान में कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड मामले के वांछित दो अभियुक्त हरदोई-सीतापुर की सीमा से होकर गुजरने वाले हैं।

इस पर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम रवाना की गई। उन्होंने बताया कि पिसावां थाना क्षेत्र में जब पुलिस जांच और घेराबंदी कर रही थी, उसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध जाते दिखाई दिये। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो रुकने के बजाय उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से राजू और संजय घायल हो गये। अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्त पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड में वांछित हैं। इस मामले में दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।

उन्हें पिसावां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र के विकासनगर निवासी पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी (36) की इसी साल आठ मार्च को मोटरसाइकिल से सीतापुर जाते हुए रास्ते में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे ओवर ब्रिज हेमपुर के पास गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी।

टॅग्स :सीतापुरउत्तर प्रदेशएनकाउंटरउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?