यूपी में अपराधियों पर चल रहा है का 'बाबा' बुलडोजर, सरेंडर नहीं करने पर पुलिस पहुंची आरोपी के घर बुलडोजर के साथ, जानें फिर क्या हुआ

By आजाद खान | Published: April 8, 2022 03:51 PM2022-04-08T15:51:38+5:302022-04-08T15:58:02+5:30

पुलिस ने आरोपी के सरेंडर नहीं करने पर उसके घर की कुर्की करने और फिर मकान के गिराने की चेतावनी दी है।

up police now deal criminals with buldozer reaches rape accused house with buldozer and offer to surrender in pratapgarh | यूपी में अपराधियों पर चल रहा है का 'बाबा' बुलडोजर, सरेंडर नहीं करने पर पुलिस पहुंची आरोपी के घर बुलडोजर के साथ, जानें फिर क्या हुआ

यूपी में अपराधियों पर चल रहा है का 'बाबा' बुलडोजर, सरेंडर नहीं करने पर पुलिस पहुंची आरोपी के घर बुलडोजर के साथ, जानें फिर क्या हुआ

Highlightsउत्तर प्रदेश पुलिस अपराधियों को अब लाठी-डंडे से नहीं बल्कि बुलडोजर से पकड़ रही है। गैंग रेप के आरोपी के घर भी पुलिस बुलडोजर लेकर गई और सरेंडर करने को कहा है।यूपी में अपराधियों पर 'बाबा' का बुलडोजर गाज गिरा रहा है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस अब एक नए लुक में नजर आ रही है। वह अपराधियों को अब लाठी-डंडे से नहीं बल्कि बुलडोजर के जरिए पकड़ रही है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का है जहां पर गैंगरेप के आरोपी को पकड़ने पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि आरोपी 2021 से फरार है उसे आत्मसमर्पण करने के लिए 24 घंटे का वक्त दिया गया है। अगर वह तय समय तक हाजिर नहीं हुआ तो उसके घर को गिरा दिया जाएगा, ऐसी चेतावनी दी गई थी। 

'24 घंटे में हाजिर नहीं हुए तो

जानकारी के मुताबिक, उदयपुर कोतवाली के अठेहा गांव का रहने वाला आरोपी रियाज को सरेंडर करने के लिए कहा गया था। पुलिस ने इस मामले में 24 मार्च को उसके घर नोटिस चस्पा चुकी थी और जल्द से जल्द सरेंडर करने को कहा था। लेकिन जब इतने दिन बाद भी वह सरेंडर नहीं हुआ तो पुलिस ने गुरूवार को उसके घर बुलडोजर लेकर पहुंच गई। पुलिस को बुलडोजर के साथ देख रियाज के घर आस-पास के लोग भी पहुंचे। पुलिस ने माइक लेकर साफ शब्दों में एनाउंसमेंट कर चेतावनी दी कि अगर आरोपी 24 घंटे में थाने या कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ तो उसके घर को कुर्की की जाएगी और पूरे मकान को गिरा दिया जाएगा। 

आरोपी की मदद करने वालो पर भी होगी कार्रवाई

पुलिस ने यह भी कहा कि आरोपी की अगर कोई मदद करता है तो उस पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि आरोपी रियाज के खिलाफ धारा 376, 323, 504, 506, SC/ST समेत विभिन्न मुकदमा दर्ज है। सीएम योगी के कार्यकाल में अपराधियों की खैर नहीं है। 'बाबा' अपने बुलडोजर के साथ अपराधियों की नींद हराम कर दिए हैं। 
 

Web Title: up police now deal criminals with buldozer reaches rape accused house with buldozer and offer to surrender in pratapgarh

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे