लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मस्थली गोरखपुर के एम्स में कार्यरत लेडी डॉक्टर के साथ तीन शोहदों ने 22 फरवरी को छेड़खानी की. एम्स के गेट नंबर दो के करीब पहुंचने पर एक शोहदे ने लेडी डॉक्टर को बैड टच किया. पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी भागे. कैंपस पहुंचने के बाद लेडी डॉक्टर ने नॉर्थ ईस्ट फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स (नाफोर्ड) में इसकी शिकायत की. तो नाफोर्ड एम्स ने मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, एम्स गोरखपुर में तीसरे साल की प्रसूति और स्त्री रोग विशेषज्ञ के साथ गंभीर नस्लीय उत्पीड़न और यौन हमला हुआ.
इसी के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की. चौबीस घंटे के भीतर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया, लेकिन एक आरोपी अभी फरार है. एसएसपी गोरखपुर डॉक्टर कौस्तुभ का कहना है कि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.
जल्द पड़ा जाएगा तीसरा आरोप
पुलिस अफसरों में मिली जानकारी के अनुसार, नागालैंड निवासी डॉक्टर गोरखपुर एम्स के स्त्री रोग विभाग में थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही हैं. 22 फरवरी की शाम जब महिला डॉक्टर शहर के ओरियन मॉल से लौट रही थी तो तीन लोगों ने उनका पीछा किया. करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा करते हुए यह लोग लेडी डॉक्टर पर गंदे कमेंट करते रहे.
एक युवक ने लेडी डॉक्टर को डराते हुए अपनी शर्ट उतार दी और एम्स के गेट नंबर दो के करीब पहुंचने पर एक युवक ने लेडी डॉक्टर को बैड टच किया. लेडी डॉक्टर के चिल्लाने पर आरोपी भागे. कैंपस में पहुंचने के बाद डॉक्टर ने नॉर्थ ईस्ट फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स (नाफोर्ड) में इसकी शिकायत की.
तो नाफोर्ड एम्स ने मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, एम्स गोरखपुर में तीसरे साल की प्रसूति और स्त्री रोग विशेषज्ञ के साथ गंभीर नस्लीय उत्पीड़न और यौन हमला हुआ. इस गंभीर अपराध पर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाए और पुलिस को तुरंत एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया जाए.
सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. नाफोर्ड एम्स की इस शिकायत के चलते पुलिस महकमा हरकत में आया. और डीजीपी के लेकर एडीजी कानून व्यवस्था सभी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी गोरखपुर को दोषियों को पकड़ने के निर्देश दिए.
इसी के बाद एम्स थाने में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश शुरू हुई और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. जिन दो लोगों को पकड़ा गया है, उनमें से एक की पहचान देवरिया के कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी सूरज गुप्ता और दूसरे की देवरिया जिले के ही अमृत विश्वकर्मा के रूप में हुई है.
इन दोनों का तीसरा साथी फरार है.एसएसपी डॉक्टर कौस्तुभ का कहना है कि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.