लाइव न्यूज़ :

नोएडा में रिक्शा चालक ने रोटी बनाने वाले लोहे के तवे से वार कर पत्नी को मार डाला, दिल्ली में महिला से दोस्ती को लेकर चाकू मारकर हत्या

By भाषा | Updated: September 10, 2022 22:15 IST

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अब्दुल कादिर ने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-66 में स्थित श्रमिक कुंज में रहने वाले अनुज कुमार मंडल ने अपनी पत्नी खुशबू मंडल (32) के सिर पर शनिवार सुबह तवे से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।एसीपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अनुज कुमार को हिरासत में ले लिया है।पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसकी पत्नी तीन दिन से खाना नहीं बना रही थी तथा घर में झगड़ा कर रही थी।

नोएडाः नोएडा में सेक्टर-66 स्थित श्रमिक कुंज में रहने वाले एक ऑटो रिक्शा चालक ने शनिवार सुबह रोटी बनाने वाले लोहे के तवे से वार करके अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अब्दुल कादिर ने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-66 में स्थित श्रमिक कुंज में रहने वाले अनुज कुमार मंडल ने अपनी पत्नी खुशबू मंडल (32) के सिर पर शनिवार सुबह तवे से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसीपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अनुज कुमार को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसकी पत्नी तीन दिन से खाना नहीं बना रही थी तथा घर में झगड़ा कर रही थी। दोनों में सुबह खाना बनाने को लेकर फिर से झगड़ा हुआ। इस दौरान अनुज ने तवे से उसके सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। 

उत्तरी दिल्ली में कथित तौर पर एक महिला से दोस्ती को लेकर एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी नाजिम ने शुक्रवार रात करीब नौ बजे सुभाष मार्ग पर अजय नामक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

उन्होंने कहा कि अजय को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नाजिम और अजय खानाबदोश हालत में जमना बाजार इलाके में रहते थे। उन्होंने कहा कि यह घटना एक महिला से दोस्ती को लेकर हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याउत्तर प्रदेशदिल्लीनोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो